KAYNES TECH में आज फिर 3% की गिरावट है। दो दिन में शेयर 15% से से ज्यादा गिरा है। कंपनी पर जेफरीज की रिपोर्ट भी आई है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया (Kaynes Technology India) को वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजों के बाद सुस्त अर्निंग ग्रोथ और वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने इस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनी के लिए अपने अर्निंग अनुमान और प्राइस टारगेट को काफी कम कर दिया है। हालांकि, कंपनी पर अपनी 'बाय' (Buy) रेटिंग को बरकरार रखा है, जिसकी वजह रिसीवेबल्स (प्राप्त होने वाली रकम) में संभावित सुधार और अहम विस्तार योजनाओं में हो रही प्रगति है।
