Get App

Trading Plan: क्या निफ्टी 23700 का स्तर बचा पाएगा, बैंक निफ्टी घबराहट के बीच 51,000 से ऊपर टिक पाएगा?

निफ्टी 50 इंडेक्स 23,800 के अहम सपोर्ट स्तर के करीब पहुंच गया है और अगर यह क्लोजिंग बेसिस पर इसे बचाने में विफल रहता है, तो आगामी सत्रों में 23,500 की ओर एक और करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर 24,000-24,200 रेंज निफ्टी के लिए रजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 10:48 AM
Trading Plan: क्या निफ्टी 23700 का स्तर बचा पाएगा, बैंक निफ्टी घबराहट के बीच 51,000 से ऊपर टिक पाएगा?
मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200, 24,500 पर रजिस्टेंस और 23,800, 23,600 पर सपोर्ट है। 23,700-23,800 के आसपास खरीदें

Nifty Trading Plan : 12 नवंबर को बाजार में भारी बिकवाली का दबाव रहा। जिससे निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। निफ्टाी 23,800 के अहम सपोर्ट के करीब पहुंच गया है। अगर यह समापन के आधार पर इसका बचाव करने में विफल रहता है, तो आगामी सत्रों में 23,500 की ओर एक और करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर 24,000-24,200 रेंज के सूचकांक के लिए एक रजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। इस बीच बैंक निफ्टी बिकवाली के बीच 51,000 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा, जो 52,000 की ओर किसी भी तेजी के लिए अहम है। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी 51000 से नीचे गिरता है तो भालू मंदड़िए इंडेक्स पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,200, 24,500 पर रजिस्टेंस और 23,800, 23,500, 23,300 पर सपोर्ट है। ट्रेडर 23,900-23,850 रेंज से नीचे निफ्टी वायदा पर कंडीशनल सेल पर विचार कर सकते हैं, जिसमें 24,100 से ऊपर स्टॉप-लॉस और 23,650 और 23,550 के बीच लक्ष्य होना चाहिए।

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100 पर रजिस्टेंस और 23,800 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी 23,900-23,920 की ओर बढ़ता है और 23,840 से नीचे टूटता है तो शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है। इसके लिए 23,940 का स्टॉप लॉस और 23,750 का लक्ष्य और उसके बाद 23,660 का अगला लक्ष्य रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें