Market Today : बैंकिंग शेयरों में आज बुल्स का जोश हाई है। बैंक निफ्टी ने पिछले तीन दिनों में दूसरी बार नया शिखर बनाया है। ICICI BANK, HDFC BANK, AXIS बैंक ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी भी 75 अंक से ज्यादा चढ़कर 26000 तक पहुंचा है। मिडकैप भी इंडेक्स भी लाइफ टाइम हाई पर है। स्मॉलकैप शेयरों में भी रौनक है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की तरफ एक और कदम बढ़ गया है। सरकारी ऑयल कंपनियों ने 2026 के लिए अमेरिका से LPG इंपोर्ट का करार किया है। सालाना इंपोर्ट का करीब 10 परसेंट हिस्सा US से आएगा।
