Trading Plan : निफ्टी में तेजी का कोई मजबूत मोमेंटम नहीं, बैंक निफ्टी का ट्रेंड अभी भी तेजड़ियों के पक्ष में

Trading Plan: निफ्टी 50 को 23,300 और उसके बाद 23,500-23,600 के रेजिस्टेंस लेवल तक ऊपर जाने के लिए 23,100-23,050 के सपोर्ट जोन को बनाए रखने की जरूरत है। हालांकि,अगर यह सपोर्ट जोन टूटता है और इंडेक्स इसके नीचे जाता है तो 'बेयर्स'मज़बूत हो सकते हैं और इंडेक्स 23,000 के लेवल से भी नीचे गिर सकता है

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 10:07 AM
Bank Nifty View : आशीष क्याल का कहना है कि कुल मिलाकर,बैंक निफ्टी का ट्रेंड अभी भी तेजड़ियों के पक्ष में है। निवेशकों को गिरावट के मौकों का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए

Trading Plan : पिछले सेशन में अच्छी रिकवरी के बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। निफ्टी लगातार नीचे की ओर झुके हुए चैनल में ट्रेड कर रहा है और लगातार नौवें सेशन में भी पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद होने में नाकाम रहा है। निफ्टी 50 को 23,300 के इमीडिएट रेजिस्टेंस और उसके बाद 23,500-23,600 के लेवल तक ऊपर जाने के लिए 23,100-23,050 के सपोर्ट जोन को बनाए रखने की जरूरत है। अगर यह सपोर्ट जोन टूटता है और इंडेक्स इसके नीचे जाता है तो 'बेयर्स'मज़बूत हो सकते हैं और इंडेक्स 23,000 के लेवल से भी नीचे गिर सकता है।

उधर निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में ज्यादा मजबूती दिखी है। अगर यह अपने 50-डे EMA(लगभग 55,000) के ऊपर बना रहता है तो 55,800-56,100 का जोन अगला अहम लेवल होगा। हालांकि,जानकारों का यह भी कहना है कि अगर प्रॉफ़िट-बुकिंग होती है तो 54,600-54,400 की रेंज तत्काल सपोर्ट का काम कर सकती है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल का कहना है कि पिछले सेशन में निफ्टी ने सोमवार को हुए नुकसान की भरपाई कर ली। इसमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (जो US-ईरान शांति समझौते की नई उम्मीदों के कारण हुई) और बैंकिंग शेयरों में आई जबरदस्त खरीदारी से मदद मिली। रिकवरी के बावजूद,इंडेक्स लगातार नौवें सेशन में भी पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद होने में नाकाम रहा,जिससे पता चलता है कि बाजार में तेजी का कोई मजबूत मोमेंटम नहीं है। वहीं,बैंक निफ्टी में तुलनात्मक रूप से मजबूती बनी हुई है।

तकनीकी तौर पर निफ्टी 23,100-23,050 के अहम गैप सपोर्ट जोन के पास ट्रेड कर रहा है,जो एक अहम चैनल सपोर्ट एरिया से भी मेल खाता है। छोटे टाइमफ्रेम पर RSI संभावित बुलिश डाइवर्जेंस का संकेत दे रहा है। हालांकि,अभी इसकी पुष्टि का इंतजार है। एक अच्छा पुलबैक शुरू करने के लिए 23,300-23,320 के ऊपर लगातार बने रहना और वहां टिके रहना जरूरी है।

नीचे की तरफ,अगर यह 23,050 के लेवल से नीचे टूटता है तो और बिकवाली का दबाव बन सकता है और इसमें और कमजोरी आ सकती है। ऐसे में जब तक कोई साफ दिशा का संकेत न मिले तब तक निवेशकों को ब्रेकआउट के पीछे भागने से बचना चाहिए।

अहम रेजिस्टेंस: 23,570

अहम सपोर्ट: 23,050

स्ट्रैटेजी : अगर इंडेक्स 23,320 के ऊपर जाता है तो निफ्टी 50 फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें 23,220 का स्टॉप-लॉस और 23,420 व उसके बाद 23,570 का टारगेट रखा जा सकता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

आशीष क्याल का कहना है कि पिछले हफ्ते,बैंक निफ़्टी ने 53,300 के आस-पास अहम प्राइस-एक्शन सपोर्ट जोन से जबरदस्त रिकवरी दिखाई और लगभग 1,800 अंक की तेजी दर्ज की। इस रिकवरी के दौरान,इंडेक्स ने लगातार मजबूती बनाए रखी और एक बार को छोड़कर कभी भी पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद नहीं हुआ,जो लगातार जारी खरीदारी के रुझान को दिखाता है।

मौजूदा बढ़त ने अप्रैल 2026 के आखिर में शुरू हुई गिरावट के 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से को रिकवर कर लिया है,जो मार्केट के बेहतर होते सेंटीमेंट को दिखाता है। ऊपर की ओर अगला अहम टारगेट 55,600 के आसपास है,जो 61.8 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से मेल खाता है। इसके अलावा, इंडेक्स डाउनवर्ड चैनल से ऊपर निकल गया है जो जारी रिकवरी के आगे भी बने रहने का संकेत है।

कुल मिलाकर,बैंक निफ्टी का ट्रेंड अभी भी तेजड़ियों के पक्ष में है। निवेशकों को गिरावट के मौकों का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए,जिसमें 55,600 या उससे ऊपर का टारगेट रखा जा सकता है। नीचे की तरफ 54,800 सबसे करीबी सपोर्ट लेवल बना हुआ है।

अहम रेजिस्टेंस : 55,600

अहम सपोर्ट : 54,800

स्ट्रैटेजी :अगर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स 55,000-55,050 की रेंज की ओर बढ़ते हैं तो लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें स्टॉप-लॉस 54,800 और टारगेट 55,200 और उसके बाद 55,350 होंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।