Trading plan : कच्चे तेल के 82 डॉलर के नीचे फिसलने और रुपये की मजबूती से बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 23950 के पार निकला है। RIL, HDFC बैंक और HUL जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप भी एक रेंज में हैं। लेकिन वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा फिसलकर 200 DMA के नीचे आ गया है।
