Trading plan : बाजार में आज एक्सपायरी और CAS कन्फ्यूजन का दबाव, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि एक्सपायरी फैक्टर्स की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिली है। CAS का भ्रम भी बाजार के माहौल पर भारी पड़ रहा है। बाजार उतना नहीं गिरा है,जितना स्पॉट दिखा रहा है। बैंक निफ्टी में फिर से ऊंचे स्तर पर बिकवाली आई है। HDFC बैंक चलने को तैयार नहीं है,यह सबसे कमजोर कड़ी है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:21 PM
Trading plan: अनुज सिंघल का कहना है कि टेक्निकली,निफ्टी जितना गिरा है उसमें से 200 अंक हटाइए। बैंक निफ्टी में भी गिरावट में से 400 प्वाइंट एडजस्ट करें। अभी भी निफ्टी 24,350 के ऊपर ही है

Trading plan : बाजार में आज एक्सपायरी और CAS कन्फ्यूजन का दबाव देखने को मिला है। CAS एडजेस्टमेंट के बाद निफ्टी स्पॉट करीब 100 अंक नीचे दिख रहा है। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिर फिसला है। HDFC बैंक कमजोर कड़ी बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप की भी कमजोरी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कल आने वाली क्रेडिट पॉलिसी से पहले रियल्टी और NBFCs में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। FMCG,IT और तेल गैस में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। लेकिन कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। यह सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है।

LIC के 31000 करोड़ रुपए के मेगा OFS को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका नॉन रिटेल हिस्सा करीब 70% भरा है। कल यह रिटेल निवेशक के लिए खुलेगा। एलआईसी का शेयर 8% नीचे है। इधर खराब कमेंट्री और CEO के इस्तीफे के बाद UPL 6% टूटा है।

नतीजे और ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से एथर में टॉप गियर लगा है। यह 15 फीसदी उछलकर आज का हीरो बना है। वहीं अच्छे नतीजों के बाद KEI भी जोश देखने को मिल रहा है। 7 फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर भी आज का दूसरा हीरो बना है। उधर कमजोर रिजल्ट के बाद टोरेंट पावर और DLF में गिरावट आई है। PI इंडस्ट्रीज भी मजबूत दिख रहा है।


रिजल्ट के बाद IREDA का शेयर करीब 3 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। लेकिन वहीं नतीजों के बाद रेस्टोरेंट ब्रांड एशिया,GE शिपिंग और गल्फ ऑयल में तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। MNC पावर शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है। सीमेंस 3 फीसदी की उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं ABB और CG पावर में भी जोरदार तेजी है।

कल निफ्टी में शामिल पावर ग्रिड के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। साथ ही ऑरो फार्मा,कमिंस समेत वायदा की पांच कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। CNBC-आवाज़ पोल के मुताबिक कमिंस का मुनाफा 10% बढ़ सकता है। कल RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पर भी बाजार की नजर रहेगी। सुबह 10 बजे पॉलिसी का एलान होगा। CNBC-आवाज़ MPC के मुताबिक ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। न्यूट्रल पॉसिली रुख संभव है। रिटेल महंगाई और GDP अनुमान में भी किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

बाजार: क्यों आई गिरावट?

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक्सपायरी फैक्टर्स की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिली है। CAS का भ्रम भी बाजार के माहौल पर भारी पड़ रहा है। बाजार उतना नहीं गिरा है,जितना स्पॉट दिखा रहा है। बैंक निफ्टी में फिर से ऊंचे स्तर पर बिकवाली आई है। HDFC बैंक चलने को तैयार नहीं है,यह सबसे कमजोर कड़ी है। ऑटो शेयरों में अभी भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। मिड और स्मॉल कैप में आज मिला-जुला रुख है। Adv/dec फिलहाल 1:1 पर है,इंडिया VIX 4% ऊपर है।

डिजिटल पेमेंट पर लगने वाले चार्ज के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, FPIs को टैक्स छूट वाले अध्यादेश पर आ सकता है बिल

बाजार: अब क्या?

दिक्कत ये है कि CAS की वजह से भाव थोड़े उलटे-पुलटे हैं। बाजार नीचे है,लेकिन उतना नहीं जितना दिख रहा है। टेक्निकली,निफ्टी जितना गिरा है उसमें से 200 अंक हटाइए। बैंक निफ्टी में भी गिरावट में से 400 प्वाइंट एडजस्ट करें। अभी भी निफ्टी 24,350 के ऊपर ही है। आज एक्सपायरी भी है और थोड़ा CAS का भ्रम भी। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप 3.15 पर निकल जाएं और आज वाले ऑप्शंस भूलकर भी कैरी ना करें। आज वाले ऑप्शंस 3.15 के बाद रखना बहुत रिस्की होगा।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,350-24,400 पर सपोर्ट और 24,550-24,600 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,200-57,400 पर सपोर्ट और 57,600-57,800 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि कुछ दिन हम क्लोजिंग स्ट्रैटेजी नहीं देंगे। जब तक CAS का कंफ्यूजन दूर ना हो जाए तब तक स्ट्रैटेजी नहीं देंगे।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।