Stock Market : लंबे वीकेंड और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24650 के करीब नजर आ रहा है। बैंकिंग शेयर आज कमाल कर रहे हैं। बैंक निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्का दबाव है। मेटल में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया है। वेदांता, टाटा स्टील और NMDC के शेयर दो से चार परसेंट तक फिसले हैं। रियल्टी में भी दबाव है। लेकिन IT और NBFCs शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
