Trading Plan : बाजार में लगातार पांचवे दिन जोरदार मोमेंटम, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan :अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। डोनाल्ड ट्रंप का हारना एक अच्छा शगुन है। यहां से कच्चा तेल और नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। HDFC बैंक में आखिरकार बड़ी रैली के संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Trend : निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों एकदम अहम स्तरों पर हैं। यहां से निफ्टी में 24,050 की एक चाल बाकी है। कल सेंसेक्स की एक्सपायरी में और कवरिंग आ सकती है

Trading Plan : बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शुरुआती मुनाफावसूली के बाद शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 100 प्वाइंट के उछाल के साथ 23900 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा ऊपर है। मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप में तूफानी तेजी है। INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। अमेरिका में ट्रंप विरोधी लहर देखने को मिली है। डेमोक्रेट की सुनामी आई है। इनको सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत मिल गया है।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध की वजह से ऊंची फ्यूल कीमतों ने नतीजों पर असर डाला है। ट्रंप की हार से कच्चा तेल नरम होकर 103 डॉलर के करीब आ गया है। डॉलर इंडेक्स कमजोर होने से सोने-चांदी में भी शानदार तेजी आई है। डाओ फ्यूचर्स आज के लो से 650 प्वाइंट ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में भी निचले स्तरों से रिकवरी आई है।

सोने और चांदी में रिकवरी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में भी तेजी लौटी है। आवाज की सबसे बोल्ड कॉल मुथूट फाइनेंस 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं रियल्टी और डिफेंस में अच्छी खरीदारी आई है। लेकिन IT शेयरों में मुनाफावसूली दिख रही है।


आज कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले संभव हैं। ग्रिड स्केल एनर्जी स्टोरेज को 5 साल के लिए फंडिंग को मंजूरी संभव है। क्रिटिकल मिनरल कैपेक्स के लिए 2800 करोड़ की नई स्कीम का भी प्रस्ताव है। इस खबर के चलते GMDC 10% ऊपर है।

दमदार नतीजों के बाद Fractal Analytics में उछाल आया है। यह शेयर करीब 13 फीसदी भागा है। साथ ही रिजल्ट के बाद क्लीन मैक्स और ल्यूपिन में भी खरीदारी आई है। लेकिन MCX करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। मजबूत चार्ट के दम पर HYUNDAI और RBL बैंक में जोरदार तेजी है।

बाजार: एक और तेजी के लिए तैयार?

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। डोनाल्ड ट्रंप का हारना एक अच्छा शगुन है। यहां से कच्चा तेल और नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। HDFC बैंक में आखिरकार बड़ी रैली के संकेत मिल रहे हैं। IT शेयर नीचे हैं, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयर ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप्स में शानदार तेजी है। एडवांस/डिक्लाइन भी बढ़िया है। VIX नीचे है। मुथूट में शानदार तेजी है। इंडिगो ने भी 3 दिन में जोरदार कमाई हुई है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार एक और नई तेजी के लिए तैयार है?

बाजार:अब क्या?

निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों एकदम अहम स्तरों पर हैं। यहां से निफ्टी में 24,050 की एक चाल बाकी है। कल सेंसेक्स की एक्सपायरी में और कवरिंग आ सकती है। आज भी मुनाफावसूली के बाद रैली आई है और अब नजरिया साफ है, गिरावट में खरीदारी करनी है। CNBC-आवाज़ पर हम हमेशा एक ही नजरिया यानी बुल या बियर नहीं होते। बाजार के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी होता है। आवाज पर आपको आज परफेक्ट शॉर्ट और फिर परफेक्ट लॉन्ग दोनों ट्रेड मिले हैं।

निफ्टी- बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,750-23,800 पर सपोर्ट और 23,950-24,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 55,300-55,500 पर सपोर्ट और 56,000-56,200 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

नवंबर की मंथली कॉल्स में लॉन्ग पोजिशन कैरी करें। बाजार कुछ बड़ा सेंस कर रहा है। बाजार अब एक बड़े अपट्रेंड में है।

 

Silver Gold Price Today : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों ने डॉलर पर बनाया दबाव, सोने-चांदी में आई तेजी, जानिए अब क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।