Trading Plan : बाजार में अब बड़ा ट्रेंड "Buy on dips" का, ऐसे में बने रहें और गिरावट में और सौदे जोड़ें

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी ने खरीदारी जोन का सम्मान किया है। सुबह घबराहट में ना बेचने की सलाह काम आई है। उम्मीद के मुताबिक निफ्टी IT ने रिकवरी को लीड किया है। TCS आज का स्टॉक ऑफ द डे रहा। इसने 2 दिनों में शानदार रिटर्न्स दिए। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखी। मिडकैप आज कम चले,लेकिन यहां भी अच्छी रिकवरी रही

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 3:19 PM
Trading Plan :बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप फैक्टर खत्म हो गया है, जल्दबाज़ी होगा। लेकिन एक बात साफ है कि बाजार में अब घबराहट नहीं है। पिछले बुधवार का लो अब पत्थर की लकीर बन चुका है

Trading Plan : IT शेयरों के दम पर बुल्स ने जोरदार तरीके से वापसी की है। निफ्टी नीचे से करीब 200 अंक रिकवर होकर 24200 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 500 अंकों का सुधार हुआ है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिकवरी आई है। हालांकि फीयर इंडेक्स INDIA VIX अभी भी करीब 9 फीसदी ऊपर है। लेकिन यह कंफर्ट जोन के नीचे है। IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 4% दौड़ा है। TCS, इंफोसिस,टेक महिंद्रा और HCL टेक करीब 4-5 फीसदी उछलकर निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। TCS 2 दिनों में करीब 7 फीसदी उछला है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। कल्याण ज्वेलर्स में आज भी10% का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 4 दिनों में करीब 50 फीसदी चढ़ा है। हालांकि रियल्टी,मेटल और FMCG में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

अनलिस्टेड मार्केट में निवेश आपकी पॉकेट पर पड़ सकता है भारी, हाल में आए IPO में निवेशकों को लगी बड़ी चपत


बाजार: शानदार रिकवरी

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी ने खरीदारी जोन का सम्मान किया है। सुबह घबराहट में ना बेचने की सलाह काम आई है। उम्मीद के मुताबिक निफ्टी IT ने रिकवरी को लीड किया है। TCS आज का स्टॉक ऑफ द डे रहा। इसने 2 दिनों में शानदार रिटर्न्स दिए। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखी। मिडकैप आज कम चले,लेकिन यहां भी अच्छी रिकवरी रही। इंडिया VIX 9% भागा लेकिन कम्फर्ट जोन के नीचे है। बड़ा सवाल यह है कि क्या बाजार में ट्रंप फैक्टर का डर खत्म हो गया है?

बाजार: अब क्या?

यह कहना कि ट्रंप फैक्टर खत्म हो गया है, जल्दबाज़ी होगा। लेकिन एक बात साफ है कि बाजार में अब घबराहट नहीं है। पिछले बुधवार का लो अब पत्थर की लकीर बन चुका है और आज तो निफ्टी ने 24,000 तक नहीं तोड़ा। बैंक निफ्टी ने ठीक 20 DEMA से रिवर्सल दिखाया। बाजार में अब बड़ा ट्रेंड "Buy on dips" का बन चुका है। ऐसे में बने रहें और गिरावट में सौदे और जोड़ें। ओवरनाइट पोज़िशन को चाहें तो थोड़ा हेज करें। शुक्रवार के हेज ने आज सुबह शानदार काम किया।

निफ्टी- बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,000-24,050 पर सपोर्ट और 24,250-24,350 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,500-57,700 पर सपोर्ट और 58,200-58,500 पर रेजिस्टेंस है।

IT: अब क्या है नजरिया?

पिछले कुछ दिनों से लगातार IT पर पॉजिटिव नजरिया था। इस महीने निफ्टी IT 11% चल चुका है। आज सुबह भी हमने खुलते ही IT लेने का नजरिया रखा था। TCS पर भी शुक्रवार सुबह से पॉजिटिव राय रखी गई थी। शुक्रवार को शुरुआत ही हमने TCS के एनालिसिस से की थी। IT में इस बार की रैली थोड़ी अलग लग रही है। पहले दो रैलियां बुरी तरह से फेल हुई थीं। लेकिन इस बार कंपनियों के पॉजिटिव इरादे के बाद तेजी आई है।

कल के लिए रणनीति

लॉन्ग पोजीशन लेकर जाएं,चाहें तो हेज करें। आज का प्राइस एक्शन शानदार है। सब सही रहा तो जल्द ही निफ्टी 24,500 के पार निकलेगा। अगर रात को संकेत सही रहे तो हो सकता है कल ही हम 24,500 के पार निकल जाएं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।