Get App

Trading plan : बाजार में इस समय बहुत बड़ा निगेटिव ट्रेंड, लॉन्ग करने की गलती बिल्कुल ना करें

Trading Plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अपने हाई से निफ्टी अब 15% नीचे हो चुका है। 52-WEEK LOW से निफ्टी अब सिर्फ 3.5% दूर है। बैंक निफ्टी भी अपने हाई से 16% नीचे कारोबार कर रहा है। एडवांस/डिक्लाइन 1:16 का है। ऐसा सिर्फ कोविड टाइम में देखने को मिला था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 3:24 PM
Trading plan : बाजार में इस समय बहुत बड़ा निगेटिव ट्रेंड, लॉन्ग करने की गलती बिल्कुल ना करें
Trading plan : अनुज सिंघल की सलाह है कि अगर शुरू से शॉर्ट हैं तो कैरी करें। अगर हेज करना चाहें तो शॉर्ट पोजिशन के सामने हेज करें। लॉन्ग करने की गलती बिल्कुल ना करें

Trading plan : US-ईरान वॉर से चौतरफा हाहाकार मचा है। ईरान वॉर शुरू होने से अब तक निफ्टी 12% टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप 11% लुढ़के हैं। अब तक निवेशकों के 47 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। 16 सेशन में FIIs की 1 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। PSU बैंक, रियल्टी और ऑटो इंडेक्स 15 फीसदी टूटे हैं। रुपए तो रिकॉर्ड निचले स्तर पर दिख रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2 साल के हाई पर है। सिल्वर हाई से 50 फीदी नीचे आ गया है। सोना भी ऊंचाई से करीब 30 फीसदी टूटा है।

बाजार में चारों तरफ मचा कोहराम

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अपने हाई से निफ्टी अब 15% नीचे हो चुका है। 52-WEEK LOW से निफ्टी अब सिर्फ 3.5% दूर है। बैंक निफ्टी भी अपने हाई से 16% नीचे कारोबार कर रहा है। एडवांस/डिक्लाइन 1:16 का है। ऐसा सिर्फ कोविड टाइम में देखने को मिला था। कोई भी सेक्टर पॉजिटिव नहीं है। इंडिया VIX में एकतरफा तेजी है। डॉलर-रुपया 94 के काफी करीब आ गया है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के ऊपर चला गया है। इंडियन बास्केट 150 डॉलर के पार चला गया है।

बाजार: हो क्या रहा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें