Get App

Trading Plan : बाजार पर आज तेल की मार पड़ी भारी, जानिए सोमवार के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan :अनुज सिंघल के मुताबिक अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रैली खत्म हो गई है। लेकिन रैली में 26,000 पर विराम लगा है। बैंक निफ्टी में भी 65,000 पर पॉज लगा है। आज की बड़ी दिक्कत है कमोडिटीज का कमबैक। सिर्फ तेल नहीं, एल्यूमीनियम, कॉपर और चांदी सभी में रैली है। हमारी रैली का सबसे बड़ा बेस कमोडिटी कीमतों का गिरना था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 2:42 PM
Trading Plan : बाजार पर आज तेल की मार पड़ी भारी, जानिए सोमवार के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए 25,600 पर सपोर्ट और 25,400 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 25,750-25,800 पर रेजिस्टेंस है

Trading Plan : बाजार की तेजी पर कच्चा तेल भारी पड़ रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा नीचे है। यह 25700 के नीचे फिसल गया है। दिन के हाई से बैंक निफ्टी भी 700 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रौनक है। लगातार दूसरे दिन एडवांस-डिक्लाइन रेशियो मजबूत हुआ है। क्रूड 98 के करीब है। रुपया भी कमजोर है। कल की तूफानी तेजी के बाद IT शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रेट सेंसिटिव ऑटो, बैंक और NBFCs में भी गिरावट है। FMCG में भी प्रेशर है।

इसके विपरीत डिफेंस शेयरों में विस्फोटक तेजी है। डिफेंस इंडेक्स करीब 3.5% ऊपर है। BEML 16 परसेंट ऊपर दिख रहा है। सोलार इंडस्ट्रीज, डाटा पैटर्न और BDL 6-6 फीसदी ऊपर है। HAL और मझगांव में भी अच्छी तेजी है। गोल्ड-सिल्वर थीम में भी आज रौनक है। कल्याण ज्वेलर्स और टाइटन 2% तक ऊपर हैं। मथूट में भी खरीदारी आई है। इधर चांदी में तेजी लौटने से हिंदुस्तान जिंक भी चमका है।

मेटल में मोमेंटम लौटा है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। एल्युमिनियम में सप्लाई दिक्कतों से नाल्को,वेदांता 2-2 फीसदी ऊपर हैं। SAIL और हिंद कॉपर में भी खरीदारी आई है।

टाटा स्टील-APL अपोलो डील SEBI के रडार पर आ गया है। इसमें रिलेटेड पार्टी टैक्जैंक्शन नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू हो गई है। SEBI ने APL अपोलो के अधिकारियों को समन भेजा है। जरूरत पड़ने पर टाटा स्टील से भी पूछताछ होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें