सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
बाजार कमजोर दिख रहा है, 'Sell on rally' काम कर रही है। पिछले 2 दिनों से पहले 15 मिनट में बिकवाली काम कर रही है। केवल अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी 60,800 को डिफेंड कर रहा है। 3 दिनों से लगातार बैंक निफ्टी का निचला स्तर 60,800 रहा है । इस पर नजर रखिए, अगर 60,800 टूटा तो करेक्शन को लीड कर सकता है। IT अभी भी सबसे कमजोर हिस्सा है, सभी रैली में बिकवाली आ जाती है। कल से FIIs फिर अपनी पुरानी बिकवाली की आदत पर लौट आए। FIIs ने कैश में करीब `3,500 Cr की बिकवाली की, जो 9 दिनों में सबसे ज्यादा है। एक अच्छी बात ये है कि मार्केट ब्रेड्थ ठीक-ठाक रही है। सेलेक्टिव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी रैली देखी जा रही है।
आज के संकेत
आज बाजार पर किसी एक्सपायरी का दबाव नहीं है। BSE और NSE दोनों की मंथली एक्सपायरी खत्म हो चुकी है। बाजार अब साफ स्लेट से शुरू कर सकता है। फरवरी का आज आखिरी ट्रेडिंग सत्र, सोमवार को बाजार ऑटो बिक्री आंकड़ों पर रिएक्ट करेगा। ऑटो बिक्री सोमवार को सबसे बड़ा ट्रिगर होगा। अगर ऑटो बिक्री आंकड़े शानदार रहे तो बाजार को रैली का मैक्रो कारण मिल जाएगा । टैरिफ फैक्टर अब लगभग खत्म हो चुका है। बाजार की बड़ी चिंता अब AI ट्रेड है। AI ट्रेड में भारत को सबसे बड़ा नुकसान वाला माना जा रहा है। चीन और US को AI ट्रेड का सबसे बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। इसलिए FIIs अब भी भारत में बड़ी वापसी नहीं करेंगे। भारत में हाल की FIIs की खरीदारी भरोसेमंद नहीं है। अगर कल जैसा 2-3 दिन और देखने को मिले तो FIIs बिकवाली फिर तेज हो जाएगी। कल रात ब्रेंट या डॉलर इंडेक्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया।
बाज़ार: क्या हो रणनीति?
कल फिर इंफोसिस और विप्रो के ADRs में अच्छी रैली हुई, लेकिन यहां हर रैली में फंसी पोजिशन से निकलें। इस समय IT से कोसों दूर रहने में ही भलाई है। IT में अब भी बड़ी ट्रेड शॉर्ट की तरफ ही है। बीच-बीच में शॉर्ट कवरिंग रैलियां आती रहेंगी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, PSU बैंक और मेटल्स मजबूत हैं। गर्मी का प्रकोप दिख रहा है, AC शेयरों पर फोकस करें। इसके अलावा ग्लोबल एक्सपोजर के लिए कुछ फार्मा शेयर खरीदें। बाजार के इस दौर में पैसा बचाने पर फोकस करें और जहां छुपने की जगह है, वहीं बने रहें। ये रणनीति भले ही डिफेंसिव लगे, लेकिन पैसा बना भी रही है। इस बाजार में जबर्दस्ती ट्रेड्स मत खोजिए। अगर ट्रेड मिले तो लीजिए, वरना wait and watch करिए।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,400 (कल का निचला स्तर) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 25,300-25,350 (200 DMA, हाल का निचला स्तर) पर है। पहली रजिस्टेंस 25,500-25,550 पर रहा। जबकि बड़ी रजिस्टेंस 25,600-25,650 पर रहा। केवल तभी खरीदारी करें जब निफ्टी 25,350 को बहुत टाइट SL 25,300 के साथ बचाए, लेकिन अगर 25,300 टूटा तो बड़ी गिरावट के लिए तैयार रहें। बेहतर स्ट्रैटेजी ये है कि रैलियों को फेल होने दें और पिछले 2 दिनों की तरह फिर शॉर्ट करें। कुछ समय के लिए पोजिशन सख्ती से इंट्राडे रखें ।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में 60,800 पर सबके SL लगे हुए हैं। 60,800 टूटा तो 200 अंक और गिर सकते हैं। अभी के लिए अपनी लॉन्ग पोजीशन में 60,800 का SL रखें। अगर निचले स्तर से रिकवरी आई तो बैंक निफ्टी को ही लीड लेनी होगी। बैंक निफ्टी थका हुआ है लेकिन अभी तक रुका नहीं है। 61,300-61,500 में बड़ी रुकावट है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।