NCL Industries Q2 Update: सीमेंट प्रोडक्शन और डिस्पैच 22% बढ़ा, फोकस में रहेगा स्टॉक

NCL Industries Q2 Update: NCL इंडस्ट्रीज के Q2 अपडेट में सीमेंट कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रोडक्शन और डिस्पैच 22% बढ़े, लेकिन RMC और हाइड्रो पावर में गिरावट रही। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 6:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NCL Industries के शेयर गुरुवार को NSE पर शेयर 2.28% गिरकर 160.20 रुपये पर बंद हुआ।

NCL Industries Q2 Update: सीमेंट कंपनी NCL Industries का दूसरी तिमाही में कारोबार बेहतर रहा। कंपनी का सीमेंट प्रोडक्शन और डिस्पैच दोनों 22% बढ़े हैं। कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्शन और डिस्पैच अपडेट में यह जानकारी दी।

30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही में सीमेंट का प्रोडक्शन 7.81 लाख टन रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.40 लाख टन था। सीमेंट डिस्पैच भी 22% बढ़कर 7.79 लाख टन हो गया। पिछले साल यह 6.40 लाख टन था।

सीमेंट बोर्ड का प्रोडक्शन भी 22% बढ़ा


सीमेंट बोर्ड के प्रोडक्शन में भी 22% की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 13,071 टन हो गया। एक साल पहले यह 10,673 टन था। हालांकि, सीमेंट बोर्ड का डिस्पैच 3% घट गया। तिमाही में यह 13,953 टन रहा। पिछले साल इसी तिमाही में डिस्पैच 14,346 टन था।

RMC कारोबार में गिरावट

रेडी-मिक्स कंक्रीट यानी RMC का कारोबार कमजोर रहा। दूसरी तिमाही में इसका प्रोडक्शन और बिक्री 10% घटकर 59,882 क्यूबिक मीटर रह गई। एक साल पहले इसी तिमाही में RMC का प्रोडक्शन और बिक्री 66,185 क्यूबिक मीटर थी।

हाइड्रो पावर जनरेशन भी घटी

कंपनी के हाइड्रो पावर कारोबार में भी बड़ी गिरावट आई। दूसरी तिमाही में हाइड्रो पावर जनरेशन 43% घटकर 9.22 मिलियन यूनिट यानी MU रही। Q2 FY26 में हाइड्रो पावर जनरेशन 16.14 MU थी।

छह महीने में सीमेंट कारोबार मजबूत

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सीमेंट प्रोडक्शन 16% बढ़कर 14.74 लाख टन रहा। सीमेंट डिस्पैच भी 15% बढ़कर 14.60 लाख टन हो गया। हालांकि, सीमेंट बोर्ड का प्रोडक्शन 12% घटा। यह 24,710 टन रहा। दूसरी ओर, सीमेंट बोर्ड का डिस्पैच 6% बढ़कर 27,076 टन हो गया।

पहली छमाही में RMC का प्रोडक्शन और बिक्री 18% घटकर 1.15 लाख क्यूबिक मीटर रही। वहीं, हाइड्रो पावर जनरेशन 43% गिरकर 9.22 MU रह गई।

NCL Industries के शेयर का हाल

NCL Industries के शेयर गुरुवार को NSE पर शेयर 2.28% गिरकर 160.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.96% बढ़ा है। 1 साल में यह 22.26% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 738.51 करोड़ रुपये है।

Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।