Get App

Trading plan : निफ्टी और बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है, कल पॉलिसी के बाद नई रणनीति बनाएंगे

Market today : अनुज सिंघल ने कहा कि अब तक ठेठ एक्सापयरी वाला दिन रहा है। बाजार ने रेंज का सम्मान किया है। निफ्टी ने खरीदारी और बिकवाली दोनों जोन का सम्मान किया है। बैंक निफ्टी एक बार फिर आउटपरफॉर्म करने में कामयाब रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 3:42 PM
Trading plan : निफ्टी और बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है, कल पॉलिसी के बाद नई रणनीति बनाएंगे
निफ्टी नए एक और दिन lower low और lower high बनाया है। पिछले लगातार 8 दिनों से lower low और lower high बन रहा है

Stock market : सितंबर की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार एक रेंज में कारोबार करता दिखा। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24650 के करीब बंद हुआ है। करीब 200 अंकों की तेजी के साथ बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म करता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव कायम रहा। आज सरकारी बैंकों में जोरदार तेजी दिखी। मेटल शेयरों की चमक भी बढ़ी। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछले। नाल्को चार परसेंट से ज्यादा की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और जेएसडब्ल्यू स्टील भी दो परसेंट उछले हैं।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के दम पर कोफोर्ज जोरदार तरीके से भागा है। ये शेयर करीब 3 फीसदी बढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। CLSA ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 46% UPSIDE के दिए लक्ष्य दिए हैं। साथ ही FY26-28 में 15 परसेंट CAGR रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद भी जताई है।

शिपमेंट चार्ज में बढ़ोतरी से BLUE DART करीब 6 परसेंट दौड़ा है। कंपनी 1 जनवरी से अपनी दरें 9-12% बढ़ाएगी। इस खबर से दूसरे लॉजिस्टिक्स शेयरों का भी सेंटीमेंट हाई दिख रहा है। DELHIVERY करीब 3 परसेंट चला है। उधर कल RBI की क्रेडिट पॉलिसी आएगी। RBI से ब्याज दरों में किसी बदलाव की उम्मीद कम है। हालांकि GDP ग्रोथ और महंगाई के अनुमान में फेर-बदल हो सकता है।

बाजार: ऑप्शंस राइटर्स का दिन

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब तक ठेठ एक्सापयरी वाला दिन रहा है। बाजार ने रेंज का सम्मान किया है। निफ्टी ने खरीदारी और बिकवाली दोनों जोन का सम्मान किया है।

बैंक निफ्टी एक बार फिर आउटपरफॉर्म करने में कामयाब रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप थोड़ा नर्वस नजर आ रहा है। इन दिनों दोपहर के बाद Adv/Dec खराब होने के साथ मिडकैप में बिकवाली आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें