Get App

Trading plan : ये बाजार निवेशकों को दे रहा है मौका , अगर ट्रे़डिंग कर रहे हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें

Trading plan : सीएनबीसी-आवाज से अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में जोरदार दबाव जारी है। हर रिकवरी में बिकवाली आ रही है। बैंक निफ्टी बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। चुनिंदा ऑटो और FMCG शेयर ही टिके हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 2:40 PM
Trading plan : ये बाजार निवेशकों को दे रहा है मौका , अगर ट्रे़डिंग कर रहे हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें
अनुज सिंघल ने कहा कि ये बाजार निवेशकों को मौका दे रहा है। सेंटिमेंट और भाव दोनों एक साथ अच्छे नहीं हो सकते। अभी सेंटिमेंट खराब है, इसलिए शेयरों के भाव अच्छे हैं। लेकिन आपको लंबी अवधि का नजरिया रखना होगा

Trading plan : अगस्त सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार का टेक्सचर बेहद कमजोर दिख रहा है। आज रिकवरी की हर कोशिश नाकाम हुई है। निफ्टी 100 DMA तोड़कर 24550 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट नीचे चला गया है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने के मिल रही है। यह इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है। साथ ही IT, रियल्टी और डिफेंस में भी तेज गिरावट आई है। लेकिन चुनिंदा ऑटो, FMCG और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज से अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में जोरदार दबाव जारी है। हर रिकवरी में बिकवाली आ रही है। बैंक निफ्टी बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। चुनिंदा ऑटो और FMCG शेयर ही टिके हुए हैं।

बाजार में अब आगे क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि ये बाजार निवेशकों को मौका दे रहा है। सेंटिमेंट और भाव दोनों एक साथ अच्छे नहीं हो सकते। अभी सेंटिमेंट खराब है, इसलिए शेयरों के भाव अच्छे हैं। लेकिन आपको लंबी अवधि का नजरिया रखना होगा। अगर ट्रे़डिंग कर रहे हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें। निफ्टी ने 24,350-24,400 के अहम जोन को बचाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें