Get App

Trading Plan: बाजार में वौलिटिलिटी ही वौलिटिलिटी, क्या होनी चाहिए अब निवेश रणनीति

Trading Plan: पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,300-24,350 (इस हफ्ते का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 (न्यूट्रल जोन) पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24,950-25,000 (ऑप्शन्स जोन) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:47 AM
Trading Plan: बाजार में वौलिटिलिटी ही वौलिटिलिटी, क्या होनी चाहिए अब निवेश रणनीति
कल रात गिफ्ट निफ्टी फिर 450 अंक नीचे था। अभी भी गिफ्ट निफ्टी में रिकवरी के बावजूद गिरावट बनी हुई है। इस बाजार में हीरो बनने का कोई फायदा नहीं है और रिस्क ये रहेगा कि 24,300 किसी भी दिन गैप से टूट जाए।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर

कल रात गिफ्ट निफ्टी फिर 450 अंक नीचे था। अभी भी गिफ्ट निफ्टी में रिकवरी के बावजूद गिरावट बनी हुई है। इस बाजार में हीरो बनने का कोई फायदा नहीं है और रिस्क ये रहेगा कि 24,300 किसी भी दिन गैप से टूट जाए। इस बाजार में आप SL भी नहीं लगा पाएंगे। और ऑप्शन्स इतने महंगे हैं कि सही तरीके से हेजिंग भी नहीं हो पाएगी। अगर आप दोनों तरफ ट्रेड कर सकते हैं, तभी इस बाजार में ट्रेड करें। वरना कुछ समय थोड़ा दूर रहें और सिर्फ बाजार पर नजर रखें। निवेशक भले ही अच्छे शेयरों की बास्केट में एवरेजिंग कर सकते हैं। इस तरह का युद्ध हम सबने शायद पहली बार देखा है। पिछले 4-5 साल के युद्धों से तुलना ठीक नहीं होगी। वैसे भी हम अब एक बुल मार्केट में नहीं हैं। ऐसे में एक फाइनल वाली बड़ी गिरावट शायद अब भी बाकी है।

कल आखिरी घंटे में क्या हुआ?

लगभग सभी न्यूज चैनलों ने ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री की खबर चलाई और उसी वक्त पूरी ग्लोबल मार्केट में तेज रिकवरी भी हुई। हम अकेले चैनल नहीं थे जिसने ये खबर चलाई लेकिन ये कोई excuse नहीं हो सकता है एक भरोसेमंद चैनल के लिए है। ब्रेंट क्रूड भी उसी वक्त एकदम से $84 से $82 पर आ गया था। हमसे एक गलती हुई कि इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन नहीं कर पाए, लेकिन हमने बार-बार कहा था कि खबर का खंडन आ सकता है और ये भी कहा था कि किसी भी बड़ी ट्रेड में ओवरनाइट फंसे नहीं। लेकिन हां, कल जो हुआ हमारे लिए एक बड़ा सबक है। हम भले ही लेट हों, लेकिन खबर पूरी कन्फर्म होने के बाद ही दिखाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें