Tata Steel Q2 Update: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी Tata Steel ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी का भारत में कच्चे स्टील का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 10% बढ़कर 62.1 लाख टन हो गया। डिलीवरी भी 7% बढ़कर 59.7 लाख टन रही।

Tata Steel Q2 Update: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी Tata Steel ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी का भारत में कच्चे स्टील का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 10% बढ़कर 62.1 लाख टन हो गया। डिलीवरी भी 7% बढ़कर 59.7 लाख टन रही।
तिमाही आधार पर प्रोडक्शन 8% बढ़ा। जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में ज्यादा प्रोडक्शन से कंपनी को फायदा मिला। पहली छमाही में प्रोडक्शन 10% बढ़कर 1.197 करोड़ टन और डिलीवरी 8% बढ़कर 1.114 करोड़ टन रही।
ऑटो और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बिक्री मजबूत
मानसून सीजन के बावजूद घरेलू मांग स्थिर रही। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से भी डिलीवरी को सपोर्ट मिला। ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स का वॉल्यूम करीब 11 लाख टन रहा। यह दूसरी तिमाही का अब तक का सबसे ज्यादा वॉल्यूम है। सालाना आधार पर इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई।
ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल का वॉल्यूम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस सेगमेंट में करीब 22 लाख टन का वॉल्यूम रहा।
कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कारोबार में भी ग्रोथ
कंस्ट्रक्शन एंड सॉल्यूशंस का वॉल्यूम करीब 6 लाख टन रहा। रेडी-टू-यूज सॉल्यूशंस की बिक्री सालाना आधार पर 32% बढ़ी।
इंजीनियरिंग और पैकेजिंग का वॉल्यूम करीब 4 लाख टन रहा। इसमें तिमाही आधार पर 12% की बढ़ोतरी हुई। ऑयल एंड गैस सेक्टर में ज्यादा बिक्री से इसे सपोर्ट मिला।
विदेशी कारोबार का हाल
Tata Steel Netherlands ने दूसरी तिमाही में करीब 15.2 लाख टन लिक्विड स्टील का प्रोडक्शन किया। डिलीवरी करीब 13 लाख टन रही। पहली छमाही में प्रोडक्शन 30.7 लाख टन और डिलीवरी 27 लाख टन रही।
Tata Steel UK ने खरीदे गए सब्सट्रेट की प्रोसेसिंग के जरिए 3.8 लाख टन की डिलीवरी की। 1 जुलाई से लागू नए सेफगार्ड उपायों से पहले सप्लाई चेन में स्टॉक बढ़ने का असर डिलीवरी पर पड़ा। वहीं, Llanwern पिकल लाइन अब पूरी क्षमता पर चल रही है।
थाईलैंड में बिक्री योग्य स्टील का प्रोडक्शन 3.2 लाख टन रहा। डिलीवरी 3.1 लाख टन रही। सितंबर में भारी बारिश के कारण डिलीवरी तिमाही आधार पर थोड़ी कम हुई।
टाटा स्टील के शेयरों का हाल
Tata Steel का शेयर बुधवार को BSE पर 3.10 रुपये यानी 1.74% गिरकर 175.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 11.39% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 2.27% का मामूली रिटर्न दिया है। टाटा स्टील का मार्केट कैप 2.19 लाख करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।