Nifty trend : बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स 28 मई को सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,800 अंक के आसपास मामूली गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। इस महीने इन दोनों इंडेक्सों में 2 और 1.6 फीसदी की बढ़त हुई है। 27 मई को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स कल इंट्राडे में करीब 1,300 अंक उछला। तेजड़िए और मंदड़िए बाजार की लगाम अपने हाथ में लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। ऑटो और आईटी में भारी बिकवाली के कारण निफ्टी और सेंसेक्स की लगातार दो दिनों की बढ़त का क्रम टूट गया। फिर भी, इस उठापटक के बीच, ब्रॉडर मार्केट ने अपना धीरज बनाए रखा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 27 मई को 348 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 10,104 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। NSE के आंकड़ों से पता चला कि यह 7 अप्रैल, 2025 के बाद से सबसे अधिक एक दिन में होने वाली खरीदारी थी। इस साल अब तक, FII 1,20,510 करोड़ रुपये के शेयरों के नेट सेलर रहे हैं, जबकि DII ने 2,53,972 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 मई को गिरकर 0.82 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.06 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX तेजी में बना रहा और 18 अंक को पार कर गया। यह 2.86 प्रतिशत बढ़कर 18.54 के स्तर पर पहुंच गया, जो तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है। VIX में बढ़त बाजार में बढ़ती घबराहट का संकेत है।
आज के सत्र में इन अहम लेवल्स पर रहे नजर
असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट के एवीपी टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च, ऋषिकेश येदवे ने कहा कि तकनीकी रूप से, निफ्टी इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाई,जो कमजोरी का संकेत है। हालांकि, इंडेक्स अभी भी अपने 21-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (21-डीईएमए) से ऊपर है, जो 24,556 के करीब है। जब तक इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक पुलबैक मूव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऊपर की तरफ, इंडेक्स को 25,000-25,100 ज़ोन के पास मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।"
इस सप्ताह बैंक निफ्टी ने अपने चार-सप्ताह के कंसोलीडेशन रेंज के ऊपरी छोर को टेस्ट किया,जो 55,800 और 56,000 के बीच है। एक्सपर्ट्स को लगता है कि निकट की अवधि में बैंक निफ्टी 56,000 से 53,500 की बड़ी रेंज के भीतर कारोबार करता रखेगा। 56,000 से ऊपर की चाल आने वाले सत्रों में इंडेक्स को 56,700 की ओर ले जा सकती है। पिछले 23 सत्रों में, बैंक निफ्टी ने 49,157 से 56,098 तक की पिछली नौ-सत्रों की रैली का केवल 38.2 फीसदी ही वापस हासिल किया है। इसे एक हल्की वापसी के रूप में देखा जा रहा है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 54,800 पर है। जबकि शॉर्ट टर्म सपोर्ट 54,000-53,500 के जोन में नजर आ रहा है, जो प्रमुख रिट्रेसमेंट स्तरों और 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के साथ मेल खाता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।