Trading Plan: कंसालिडेशन फेज से गुजरते हुए मंथली एक्सपायरी के दिन Nifty 50 में कारोबार खत्म होने के आखिरी घंटे में जोरदार तेजी दिखी। बुल्स के दम पर 26 सितंबर को इंट्रा-डे में यह 26,250 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। डेलीफ्रेम पर इसने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। रुझान आगे भी पॉजिटिव बने रहने के संकेत हैं लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक 26300 और फिर 26500 का लेवल पार करने से पहले निफ्टी कंसालिडेट हो सकता है। डाउनसाइड इसे 26 हजार के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसे 54500 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है और डाउनसाइड इसे 54,000 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।
गुरुवार को निफ्टी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 26,216.05 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस पर) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 26,250.90 तक पहुंचा था। वहीं बैंक निफ्टी 0.51 फीसदी उछलकर 54,375.35 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस) पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 54,467.35 के रिकॉर्ड हाई तक गया था।
Nifty के लिए ऐसे बनाएं ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी
इस हफ्ते निफ्टी करीब 800 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा है। मोतालाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (इक्विटी डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स. वेल्थ मैनेजमेंट) चंदन टपारिया (Chandan Taparia) चंदन के मुताबिक वीकली और डेली टाइमफ्रेम पर हायर-हाई स्ट्रक्चर बना हुआ है जिससे बुलिश संकेत मिल रहे हैं। वीकली चार्ट पर इसने बुलिश कैंडल बनाया है जिससे संकेत मिल रहा है कि यह रुझान आगे भी जारी रहेगा। आगे भी तेजी का रुझान बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यह 26 हजार का लेवल बनाए रखे। अपसाइड इसे 26,400 और फिर 26,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। डाउनसाइड इसे 26,000 और 25,800 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। चंदन ने ट्रेडर्स को गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।
च्वाइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मतालिया (Hardik Matalia) के मुताबिक बुलिश रुझान आगे भी बना रहने वाला है। हार्दिक का मानना है कि 26250 का लेवल बना रहा तो यह 26500 की तरफ बढ़ सकता है। अभी इसे 26 हजार के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है लेकिन अगर यह लेवल टूटा तो तगड़ी मुनाफावसूली दिख सकती है। हार्दिक के मुताबिक 25,900 के स्टॉप लॉस (क्लोजिंग बेसिस) पर 26,000 के आस-पास इसमें खरीदारी कर सकते हैं। टारगेट 26,250-26,350 रख सकते हैं।
Bank Nifty के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी
चंदन के मुताबिक गुरुवार को दिन के आखिरी घंटे में बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और डेली टाइमफ्रेम में इसने बुलिश कैंडल बनाया है। तीन कारोबारी दिनों में कंसालिडेट होने के बाद इसने ब्रेकआउट किया और इसका बेस थोड़ा ऊपर शिफ्ट हुआ है। चंदन के मुताबिक वीकली टाइमफ्रेम में मजबूत बुलिश कैंडल से संकेत मिल रहा है कि यह रुझान आगे भी जारी रहेगा। छह कारोबारी सत्रों में यह 1500 से अधिक प्वाइंट्स मजबूत हुआ है। आगे भी तेजी का रुझान बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यह 54 हजार का लेवल बनाए रखे। अपसाइड इसे 54750 और फिर 55000 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। डाउनसाइड इसे 54,000 और 53,500 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। चंदन ने ट्रेडर्स को गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।
हार्दिक के मुताबिक बुलिश रुझान आगे भी बना रहने वाला है। हार्दिक ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है। हार्दिक के मुताबिक 53,500 के स्टॉप लॉस (क्लोजिंग बेसिस) पर 54000 के आस-पास इसमें खरीदारी कर सकते हैं। टारगेट 54,800–55,000 रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।