Nifty Trading Plan: निफ्टी में पिछले पूरे हफ्ते बिकवाली का दबाव देखने को मिला 25 अक्टूबर को हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न (24,200-24,250 जोन के आसपास) के पहले डाउनसाइड टारगेट हिट होता दिखा। साथ ही डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न के गठन के साथ-साथ औसत से ज्यादा वॉल्यूम भी देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों को उम्मीद है कि निफ्टी 50 इंडेक्स अगस्त के अपने निचले स्तर (23,894) को तोड़ सकता जो आने वाले कारोबारी सत्रों के लिए एक अहम सपोर्ट लेवल है। इस स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी में 23,455 पर स्थित 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, 25,600-25,700 की ओर आने वाली कोई भी तेजी टिकाऊ होने की संभावना नहीं है। बैंक निफ्टी के लिए, अगला सपोर्ट 50,200-50,000 के आसपास होने की उम्मीद है। इसके नीचे फिसलने पर 200-डे ईएमए (49,668) की संभावना है, जबकि रजिस्टेंस 51,100 पर है।
