निफ्टी में नजर आ रही 23600 से 23900 की ट्रेडिंग रेंज, इंडेक्स में गिरावट में करें खरीदारी- एक्सपर्ट

निफ्टी पर राय देते हुए Finberg Management की मधु बंसल ने कहा कि हमने कल भी कहा था निफ्टी में 23680 के लेवल पर हमें सेलिंग प्रेशर देखने को मिल सकता है। आज सुबह के सेशन में हमें उस लेवल पर सेलिंग देखने को मिली। लेकिन डेटा चेंज होते और बायर्स द्वारा मार्केट में तेजी बनाते ही निफ्टी में 23600 से 23900 की रेंज बनते हुए दिखाई दे रही है।

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SAMCO Securities के ओम मेहरा ने कहा कि बैंक निफ्टी 51000 के लेवल के ऊपर टिकता है तो उसके ऊपर इंडेक्स 350 प्वाइंट और चढ़ सकता है

Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज हल्की तेजी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे Finberg Management की मधु बंसल ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि हमने कल भी कहा था कि निफ्टी में 23680 का लेवल एक ऐसा लेवल पर जहां पर हमें सेलिंग प्रेशर देखने को मिल सकता है। कल भी और आज सुबह के सेशन में हमें उस लेवल पर सेलिंग देखने को मिली। लेकिन जैसे ही डेटा चेंज हुआ और बायर्स ने मार्केट में तेजी बनानी शुरू की वैसे ही अब निफ्टी में 23600 से 23900 की रेंज बनते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि ट्रेडर्स को आज के लिए निफ्टी में बाय ऑन डिप्स यानी कि गिरावट में खरीदारी करने की सलाह होगी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा की बाजार पर राय

साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव


ओम मेहरा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रॉडर रेंज की बात करें तो वह 50000 से 52000 के बीच होगी। यहां काफी शफल देखने को मिलेगा। अगर हम देखें तो बैंक निफ्टी ने सालाना 5 परसेंट से ऊपर का रिटर्न दिया है। निफ्टी में करीब 8.8 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। वहीं दिसंबर की बात करें तो करीब 2 परसेंट का रिटर्न मिला है। एक दो वीक इंडेक्स में थोड़ी नीचे की तरफ वीकनेस देखने को मिल सकती है। उसके बाद बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर हम इंट्राडे की बात करें तो आज ऊपर की तरफ 51000 का लेवल ब्रेक हुआ है अगर इंडेक्स इस लेवल के ऊपर आधे घंटे तक टिकता है तो उसके ऊपर इंडेक्स 350 प्वाइंट और चढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।