Trading Strategy : मई का निचला स्तर तोड़ने के बाद बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा रिकवर होकर 23350 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी करीब 800 अंक सुधरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी थोड़ा सुधार हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी थोड़ा ठंडा पड़ा है। एक्सेंचर (ACCENTURE) के डाउनग्रेड से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। तीन दिनों की तेजी के बाद आज आईटी में बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। IT इंडेक्स करीब 5.5 फीसदी फिसला है। मार्च 2020 के बाद IT इंडेक्स में इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। IT में TCS 9% से ज्यादा टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही LTM,विप्रो और कोफोर्ज भी 6 से 9% टूटे हैं।
