Trading Strategy for tomorrow : हेज के साथ निफ्टी में लॉन्ग सौदे लेकर जाएं,नई एंट्री के लिए गिरावट का इस्तेमाल करें

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि 1 दिन की गिरावट से ट्रेंड नहीं बदलता। बाजार का ट्रेंड अब भी मजबूत है। लेकिन 25,800 के नीचे बंद हुए तो रिव्यू करेंगे। आज RIL, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक सब एक साथ गिर गए। Adv/Dec उतना खराब नहीं है

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
Market Today : मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली रही है। मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला है। साथ ही फार्मा, FMCG और IT में भी दबाव दिखा है

Trading Strategy : बाजार में रिकवरी की कोशिशें नाकाम हो गई हैं। निफ्टी करीब 170 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25900 के नीचे आ गया है। आज भारती, रिलायंस, INFOSYS और HDFC बैंक ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली रही है। मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला है। साथ ही फार्मा, FMCG और IT में भी दबाव दिखा है। वहीं सरकारी बैंक और चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी नजर आई है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल और रणनीत पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज खराब दिन रहा है। पूरे दिन बाजार नीचे रहा। पूरे दिन में रिकवरी की एक कोशिश नहीं हुई। FII की बिकवाली के डर ने सेंटिमेंट बिगाड़ा है। निफ्टी ने अब भी 25,800 का अहम स्तर नहीं तोड़ा है। मिडकैप, स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट नहीं आई है। सिर्फ 3-4 बड़े शेयरों में बिकवाली हुई है।

बाजार: अब आगे क्या?


अनुज सिंघल ने कहा कि 1 दिन की गिरावट से ट्रेंड नहीं बदलता। बाजार का ट्रेंड अब भी मजबूत है। लेकिन 25,800 के नीचे बंद हुए तो रिव्यू करेंगे। आज RIL, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक सब एक साथ गिर गए। Adv/Dec उतना खराब नहीं है। निफ्टी के लिए 25,800-25,850 पर सपोर्ट और 25,950-26,050 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,800-58,000 पर सपोर्ट और 58,500-58,700 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल ने कल के लिए अपनी रणनीति बताते हुए कहा कि हेज के साथ निफ्टी में लॉन्ग सौदे लेकर जाएं। नई एंट्री के लिए गिरावट का इस्तेमाल करें। अगर 25,800 के नीचे फिसले तो नजरिया फिर बनाएंगे।

 

Vodafone Idea case : वोडाफोन आइडिया पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शुरू हो सकता है नया विवाद, सरकार लेगी कानूनी सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।