Nifty Trading Plan : कल के कारोबारी सत्र में आखिरी दौर में आई खरीदारी ने निफ्टी 50 को बढ़त हासिल करने और 25 सितंबर को 26,000 अंक से ऊपर बंद होने में मदद की। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और हायर हाई के गठन को बनाए रखा। बाजार जानकारों को उम्मीद है कि ये तेजी जारी रहेगी। अगर निफ्टी 26,000 से ऊपर बना रहता है तो यह 26,100 की ओर बढ़ सकता है। अब इसके लिए 25,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के 54,500 के स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जबकि 53,750 पर इसके लिए सपोर्ट दिख रहा है।
बुधवार को निफ्टी ने मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र से पहले 64 अंकों की बढ़त के साथ 26,004 का नया ऑल-टाइम क्लोजिंग हाई दर्ज किया, जबकि बैंक निफ्टी 133 अंक बढ़कर 54,102 पर पहुंच गया। एनएसई पर 1,475 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,008 शेयरों में तेजी आई।
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी 25,850 - 25,875 के सपोर्ट की ओर गिरा और अपनी ऊपर की चाल को फिर से शुरू किया। ऑवरली मूविंग एवरेज ने बिक्री के दबाव को कम किया और आगे की गिरावट को रोक दिया। निफ्टी के 26,300 की ओर अपनी ऊपर की चाल जारी रखने की संभावना है जो वीकली अपर बोलिंगर बैंड है। इसके लिए सपोर्ट 25,850 - 25,800 पर है। कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है, हालांकि अंडरटोन तेजी का है और सपोर्ट की ओर गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
रजिस्टेंस : 26,080, 26,100
रणनीति: 25,870 के स्टॉप-लॉस और 26,100 के लक्ष्य के साथ निफ्टी खरीदें।
जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान एस सावंत का कहना है कि इस सप्ताह, NIFTY ने गैप-अप के साथ शुरुआत की और अपनी तेजी को बनाए रखा। लगातार तीसरे सप्ताह एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर (26,011) पर पहुंच गया, जो एक मजबूत तेजी के रुझान का संकेत है। हालांकि, डेली चार्ट पर छोटे आकार की कैंडल्स की उपस्थिति संभावित शॉर्ट टर्म ठहराव का संकेत देती है। RSI मोमेंटम इंडीकेटर डेली और वीकली दोनों चार्ट पर 65 अंक से ऊपर बना हुआ है, जो शॉर्ट से मध्यम अवधि में निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है। नीचे की ओर, तत्काल सपोर्ट 25,750 पर है, इसके बाद 25,400 और 25,000 पर अगले बड़े सपोर्ट है। ऊपर की ओर 26,032 पर पहला रजिस्टेंस है। इसके बाद अगली बाधा 26,450 पर है। 26,050 से ऊपर की बंदी तेजी को और बढ़ा सकती है। इसके बाद निफ्टी में 26,450 -26,700 तक पहुंचने की क्षमता है।
रणनीति: 26,450 के लक्ष्य के लिए 26,050 से ऊपर निफ्टी खरीदें, और 25,850 का स्टॉप-लॉस रखें।
बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी भी सकारात्मक रुझान के साथ कंसोलीडेट हुआ और मंथली क्लोजिंग सत्र के कारण कीमतों में नरमी देखी गई। कंसोलीडेशन ऊपर की ओर टूटने की संभावना है और हमें उम्मीद है कि बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 55,000 की ओर बढ़ेगा। कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है, हालांकि अपट्रेंड बरकरार है। इसके लिए अहम सपोर्ट 53,800 - 53,600 पर है।
रणनीति: 53,900 के स्टॉप-लॉस और 54,600 - 55,000 के लक्ष्य के साथ बैंक निफ्टी खरीदें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।