Trading Strategy: बाजार में आज फिर मचा हाहाकार, जानिए अब कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Strategy:बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आवाज़ पर आज सुबह ही कहा गया था कि रैली में दम नहीं है। रैली में ना फंसें और EXIT करने का नजरिया रखा गया था। आज बाजार के लिए सोमवार से भी खराब दिन रहा

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : बैंक निफ्टी में आज लगभग निर्णायक ब्रेकडाउन है। मिड और स्मॉल कैप्स तो आज जबरदस्त पिटे हैं

Trading Strategy : सोमवार की गिरावट के बाद आज बाजार में फिर हाहाकार मचा है। IT सेक्टर को छोड़कर पूरे मार्केट में भारी बिकवाली आई है। करीब 200 अंक टूटकर निफ्टी 22700 के पास आ गया है। बैंक निफ्टी दिन के शिखर से 1100 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। ये 2 से 3 परसेंट तक टूटे हैं। INDIA VIX 8% उछाल के साथ 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

खराब बाजार में भी IT सेक्टर का जलवा कायम है। IT इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। लेकिन फाइनेंशियल, ऑटो, केमिकल्स और कैपिटल मार्केट इंडेक्स दो परसेंट से अधिक फिसले हैं।

सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही जियो प्लेटफॉर्म्स IPO ने धमाल मचा दिया है। शुरुआती 100 मिनट में ही पूरा इश्यू भर गया। इसने सबसे तेज सब्सक्रिप्शन वाला IPO बनकर इतिहास बना दिया है। अभी तक यह इश्यू करीब 2 गुना भरा है। इसका QIB हिस्सा 5 गुना सब्सक्राइब हुआ है।


जोरदार नतीजों से LTTS 8% से ज्यादा दौड़ा है। वहीं कमजोर चार्ट से डिक्सन टेक और ऑरो फार्मा तीन परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। नतीजों के बाद बजाज फाइनेंस 3 परसेंट फिसला है। मार्जिन घटने की आशंका से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। उधर मजबूत मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद अल्ट्राटेक में तेजी है। यह करीब 2 परसेंट ऊपर दिख रहा है।

नतीजों के लिहाज से कल का दिन काफी अहम है। कल कोलगेट, हैवेल्स, स्विगी समेत वायदा की छह कंपनियों के नतीजे आएंगे। हैवेल्स का प्रॉफिट चार परसेंट बढ़ सकता है। इसके रेवेन्यू में 20% की तेजी संभव है। लेकिन मार्जिन पर दबाव संभव है।

बाजार: सही पड़ा आवाज़ का नजरिया

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आवाज़ पर आज सुबह ही कहा गया था कि रैली में दम नहीं है। रैली में ना फंसें और EXIT करने का नजरिया रखा गया था। आज बाजार के लिए सोमवार से भी खराब दिन रहा। आज IT के अलावा पूरे मार्केट में कोहराम रहा। Adv/dec आज 1:7 से भी ज्यादा खराब है। बजाज फाइनेंस निफ्टी का टॉप लूजर बना है। नतीजों से पहले इटरनल में गिरावट आई है। ऑटो शेयरों में फिर कमजोरी लौटी है। सिर्फ IT ने बुल्स की तरफ से लड़ाई लड़ी है और कुछ हद तक RIL से सहारा मिला है।

बाजार: अब क्या?

सिर्फ CNBC-आवाज़ ने साफ तस्वीर दिखाई थी। बाजार की हर चाल कोई नहीं पकड़ सकता है। 22,200 पर लेकर 23,150 पर EXIT करना आसान नहीं है। लेकिन कम से कम हमने सही समय पर वापस नेगेटिव नजरिया रखा। सिर्फ IT है जिसमें अभी भी रिलेटिव स्ट्रेंथ है। लेकिन IT भी अब MAKE OR BREAK लेवल पर आ चुका है। बैंक निफ्टी में आज लगभग निर्णायक ब्रेकडाउन है। मिड और स्मॉल कैप्स तो आज जबरदस्त पिटे हैं। मिड और स्मॉल कैप्स ने पहले ही गिरना शुरू किया था। अब बड़ा सवाल ये कि क्या हम वापस 22,200 तोड़ेंगे?लेकिन इस सवाल का जवाब अभी देना काफी मुश्किल है

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 22,500-22,600 पर सपोर्ट और 22,850-22,950 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,300-54,500 पर सपोर्ट और 55,000-55,200 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

बाजार का टेक्सचर वापस खराब हो चुका है, आज फिर से 10 और 20 DEMA के नीचे का मूव है। 22,200 टूट जाए तो हैरानी नहीं होगी। मगर IT में मजबूती है।

 

Yes Bank Shares Price : AT1 बॉन्ड पर फैसले के बाद नोमुरा ने घटाया टारगेट, करीब 4% टूटा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।