Get App

Trading Strategy : इंडेक्स पर अभी भी कोई साफ ट्रेड नहीं, इंडिविजुअल थीम्स में अभी भी काफी पैसा

Trading Strategy : बाजार में महंगे तेल का डर देखने को मिला है। बाजार में गिरावट आई है लेकिन यह बहुत बड़ी वाली नहीं है। गिरावट में रुक-रुक कर खरीदारी भी आ रही है। बैंक निफ्टी में काफी दबाव दिख रहा है। मजबूत तेल और कमजोर रुपये का गणित भारी पड़ा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 3:14 PM
Trading Strategy : इंडेक्स पर अभी भी कोई साफ ट्रेड नहीं, इंडिविजुअल थीम्स में अभी भी काफी पैसा
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि इंडिविजुअल थीम्स में अभी भी काफी पैसा है। जब तक क्रूड 110-120 डॉलर के पार ना निकले,बड़ी वाली गिरावट शायद ना हो

Trading Strategy : 100 डॉलर के ऊपर क्रूड और रुपए की कमजोरी बाजार पर भारी पड़ रही है। आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। हालांकि निफ्टी की निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश करता भी दिखा है। यह आज के लो से करीब 100 प्वाइंट सुधारा है। सन फार्मा,L&T,सिप्ला और भारती ने जोश भरा है। हालांकि बैंक निफ्टी में 750 प्वाइंट से ज्यादा की तेज गिरावट आई है। ICICI BANK और HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसला है। यूनियन बैंक नतीजों के बाद 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। साथ ही ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल और रियल्टी भी फिसले हैं।

कमजोर बाजार में फार्मा शेयरों ने दम दिखाया है। फार्मा इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। कनाडा में SEMAGLUTIDE के जेनरिक वर्जन को जल्द मंजूरी की उम्मीद से डॉक्टर रेड्डीज में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। साथ ही पीरामल फार्मा और सिप्ला भी वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल रहे हैं।

बाजार की आगे की चाल और रणनीति

बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में महंगे तेल का डर देखने को मिला है। बाजार में गिरावट आई है लेकिन यह बहुत बड़ी वाली नहीं है। गिरावट में रुक-रुक कर खरीदारी भी आ रही है। बैंक निफ्टी में काफी दबाव दिख रहा है। मजबूत तेल और कमजोर रुपये का गणित भारी पड़ा है। CNBC-आवाज़ ने दो दिनों से बैंक निफ्टी पर सतर्क किया है। मैक्रो चैलेंज वापस अब बाजार के लिए चुनौती बन रहे हैं। सीजफायर है लेकिन क्रूड गिरने को तैयार नहीं है। मिड और स्मॉल कैप में आज भी आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। फार्मा शेयरों में आज अच्छी तेजी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें