UPL, Glenmark Pharma, RVNL, Radico Khaitan और अन्य शेयरों के लिए ट्रेडिंग टिप्स
बीते हफ्ते शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई देखने को मिली। हालांकि, 30 अगस्त को बाजार में उतार-चढ़ाव भी रहा। एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार की चाल ग्लोबल ट्रेंड्स, मैक्रो इकोनॉमिक डेटा की घोषणा और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां तय करेंगी। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले सत्रों में शेयरों में तेजी से पहले कंसॉलिडेशन देखने को मिल सकता है। हम आपको निकट भविष्य में कुछ शेयरों के लिए ट्रेडिंग टिप्स मुहैया करा रहे हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 11:22 PM
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का साप्ताहिक चार्ट अपनी रेंज से ऊपर की तरफ जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
बीते हफ्ते शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई देखने को मिली। हालांकि, 30 अगस्त को बाजार में उतार-चढ़ाव भी रहा। एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार की चाल ग्लोबल ट्रेंड्स, मैक्रो इकोनॉमिक डेटा की घोषणा और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां तय करेंगी। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले सत्रों में शेयरों में तेजी से पहले कंसॉलिडेशन देखने को मिल सकता है। हम आपको निकट भविष्य में कुछ शेयरों के लिए ट्रेडिंग टिप्स मुहैया करा रहे हैं:
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का साप्ताहिक चार्ट अपनी रेंज से ऊपर की तरफ जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस शेयर के डेली RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) में पॉजिटिव संकेत मिल रहा है।
रेडिको खेतान | CMP: 1,942 रुपये
रणनीति : खरीदें
टारगेट : 2,155 रुपये
स्टॉप लॉस: 1,870 रुपये
रेडिको खेतान का शेयर में पिछले हफ्ते लगातार तेजी का ट्रेंड बना रहा। पिछले 4-5 महीने से इसमें उतार-चढ़ाव का ट्रेंड बना हु आ है कंपनी अब निर्णायक रूप से 1,880-1,900 रुपये की रेंज को पार करने की तैयारी में है।
ओबेरॉय रियल्टी | CMP: 1,772 रुपये
रणनीति: खरीदें
टारगेट: 1,960 रुपये
स्टॉप-लॉस: 1,685 रुपये
ओबेरॉय रियल्टी में पिछले महीने से चल रहा कंसॉलिडेशन मूवमेंट जल्द खत्म होने की संभावना है। स्टॉक प्राइस अब 1,800 रुपये के अपर बैंड के ऊपर जाने कोशिश कर रहा है। वॉल्यूम और RSI पैटर्न कंपनी के स्टॉक प्राइस के लिए पॉजिटिव रुझान का संकेत दे रहे हैं।
कंपनी के स्टॉक का RSI पॉजिटिव जोन में है। निवेशक 485-585 रुपये के रेंज में कंपनी के स्टॉक को खरीद या होल्ड कर सकते है।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स | CMP: 1,731.75 रुपये
रणनीति : खरीदें
टारगेट : 1,800 रुपये, 1,885 रुपये
स्टॉप लॉस : 1,675 रुपये
ग्लेनमार्क के सभी टाइम फ्रेम में तेजी का रुझान है और इसमें बुलिश सेंटीमेंट नजर आ रहा है। यह स्टॉक 20,50, 100 और 200 दिनों के शॉर्ट मूविंग एवरेज से ऊपर है।
राजेश भोसले, टेक्निकल एनालिस्ट, एंजल वन
UPL | CMP: 598.35 रुपये
रणनीति: खरीदें
टारगेट: 650 रुपये
स्टॉप लॉस: 571 रुपये
साप्ताहिक चार्ट में UPL ने बुलिश रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि की है। बीते 30 अगस्त को स्टॉक 89 हफ्ते के EMA के ऊपर बंद हुआ। वीकली चार्ट में RSI भी 60 के ऊपर पहुंच गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई निवेश सलाह, एक्सपर्ट्स की निजी राय होती है और इसके लिए वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट जिम्मेदार नहीं है। निवेशकों को मनीकंट्रोल डॉट कॉम की सलाह है कि वे निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की सलाह लें।