हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयरों में 27 अप्रैल को दिन में लगभग 11 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 358 रुपये के हाई तक गया। बाद में 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 342.60 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी को 16,258,352 डॉलर का एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इंडियन करेंसी में यह ऑर्डर लगभग 150 करोड़ रुपये का होता है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है।
