Get App

Travel Food की मार्केट में फीकी एंट्री, लौटेगी शेयरों की रौनक या निकाल लें मुनाफा?

Travel Food Services Listing Day Strategy: ट्रैवल फूड सर्विसेज के आईपीओ में खुदरा निवेशकों यानी ₹2 लाख तक के निवेश वाले छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। अब आज इसके शेयरों की महज 2% प्रीमियम पर एंट्री हुई। जानिए कि क्या इसमें अब पैसे लगाने का मौका है या अगर शेयर अलॉट हुए हैं तो निकाल लेना चाहिए?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:42 PM
Travel Food की मार्केट में फीकी एंट्री, लौटेगी शेयरों की रौनक या निकाल लें मुनाफा?
Travel Food Services एयरपोर्ट ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (ट्रैवल क्यूएसआर) और लाउंज चलाती है।

Travel Food Services Listing Day Strategy: भारत, मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग में एयरपोर्ट्स और हाईवेज पर ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स (QSR) और लाउंज चलाने वाली ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में सुस्त एंट्री हुई। इसके शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को महज 2% के करीब ही लिस्टिंग गेन दिया। आज BSE पर इसकी ₹1126.20 और NSE पर ₹1,125.00 पर एंट्री हुई है। अब आगे की बात करें तो एक्सपर्ट्स इसमें लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसके ₹2000 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 3.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था और ₹1100 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।

Travel Food Services को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख (फंडामेंटल रिसर्च-इंवेस्टमेंट सर्विसेज) नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि इंडियन एयरपोर्ट ट्रैवल क्यूएसआर सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 26% है तो एयरपोर्ट लाउंड सेगमेंट में करीब 46% मार्केट पर कब्जा है। इसमें एसोसिएट्स और ज्वाइंट वेंचर्स का रेवेन्यू भी शामिल है। नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक एयरपोर्ट्स और हाईवेज पर क्यूएसआर सर्विसेज में कंपनी सबसे आगे है। अब बढ़ते कंज्यूमर स्पेंडिंग और एयरपोर्ट इंफ्रा के विस्तार में बात करें तो कंपनी आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्थिति में है। उन्होंने निवेशकों को कुछ मुनाफा बुक करने और बाकी लॉन्ग टर्म तक होल्ड करने की सलाह दी है। हेंसेंक्स सिक्योरिटीज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा का कहना है कि लॉन्ग टर्म निवेशक इसे होल्ड कर सकते हैं तो शॉर्ट टर्म निवेशक मुनाफा बुक कर सकते हैं।

Travel Food Services के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें