Trent के शेयर में 26% तक उछाल का दम! मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीद की सलाह; दूसरे ब्रोकरेजेज का क्या है व्यू

Trent Stock Outlook: ट्रेंट, टाटा ग्रुप का फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस है। कंपनी के Westside, Zudio जैसे ब्रांड्स के तहत फैशन रिटेल स्टोर हैं। जून 2026 तिमाही में ऑपरेटिंग EBIT मार्जिन 12.9 प्रतिशत रहा। ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 848 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 08, 2026 पर 12:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trent के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कई ब्रोकरेज का व्यू सामने आया है।

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में आगे 26 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के नए टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस रिवाइज कर 3775 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के BSE पर मौजूदा भाव 3000 रुपये से लगभग 26 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कई ब्रोकरेज का व्यू सामने आया है।

ट्रेंट, टाटा ग्रुप का फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस है। कंपनी के Westside, Zudio जैसे ब्रांड्स के तहत फैशन रिटेल स्टोर हैं। वहीं स्टार, कंपनी का सुपरमार्केट कॉन्सेप्ट वाला फूड और ग्रॉसरी बिजनेस है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में ट्रेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 519 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 17.8 प्रतिशत बढ़कर 5754.71 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का जून 2026 तिमाही में ऑपरेटिंग EBIT मार्जिन 12.9 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले यह 11.5 प्रतिशत था। कुल खर्च सालाना आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़कर 5,082.96 करोड़ रुपये के रहे। ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 848 करोड़ रुपये रहा।


मोतीलाल ओसवाल के तर्क

ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि ट्रेंट ने एक और तिमाही में मार्जिन के मामले में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई। इसकी वजह शायद बेहतर फॉर्मेट मिक्स और इनवेंट्री की बेहतर हेल्थ रही। रेवेन्यू में ग्रोथ मुख्य रूप से स्टोर्स की संख्या में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई। ऐसे कई फैक्टर्स को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेंट के शेयर के लिए टारगेट प्राइस रिवाइज कर 3,775 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। साथ ही BUY रेटिंग दोहराई है।

Trent पर अन्य ब्रोकरेज की राय

सिटी ने ट्रेंट के शेयर पर "सेल" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 2,950 रुपये दिया है। कहा है कि रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीदों से कम रही। मार्जिन में सुधार के बावजूद वैल्यूएशन मल्टीपल्स को बनाए रखने के लिए तेज सेल्स ग्रोथ की जरूरत होगी। ट्रेंट की फैशन लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ लगातार दूसरी तिमाही में लो सिंगल डिजिट में रही। यह एक मुख्य रिटेल सेल्स मेट्रिक है। ब्रोकरेज का मानना है कि स्टॉक की और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रेवेन्यू ग्रोथ में बड़ी रिकवरी की जरूरत होगी।

HSBC ने 3,390 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि EBITDA उसके अनुमानों से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा रहा। रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी स्टॉक के और बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य वजह बनी रहेगी। जेफरीज ने 3,435 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है। UBS ने कहा कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में अच्छी बढ़त के बावजूद रिटेलर की ओवरऑल ग्रोथ मिड-टीन्स में बनी हुई है। मैक्वेरी ने चेतावनी दी है कि सेल्स मोमेंटम में सुधार के साफ सबूत शॉर्ट-टर्म स्टॉक परफॉर्मेंस के लिए जरूरी होंगे।

Bonus Share: हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 20 अगस्त रिकॉर्ड डेट

शेयर एक साल में 15 प्रतिशत कमजोर

ट्रेंट का मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपये के करीब है। शेयर एक साल में 15 प्रतिशत नीचे आया है। 3 साल में कीमत 166 प्रतिशत उछली है। 5 साल का रिटर्न लगभग 390 प्रतिशत है। ट्रेंट के जूडियो स्टोर्स की कुल संख्या 982 (7 UAE में) और वेस्टसाइड स्टोर्स की कुल संख्या 301 हो गई है। इसके अलावा अन्य स्टोर्स की संख्या 29 है। स्टार पोर्टफोलियो के तहत स्टोर्स की संख्या अब 12 शहरों में 86 हो गई है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।