लंबी अवधि में IT और Defense शेयरों में बनेगा मोटा पैसा, जानिए एडलवाइज एएमसी के त्रिदीप भट्टाचार्य क्यों ऐसा कहा

Edelweiss AMC के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर त्रिदीप भटाचार्य ने कहा कि अच्छी बात यह है कि कंपनियों की कमाई का अनुमान कम से कम 15-30 फीसदी बढ़ा है। इसलिए वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अपेक्षाकृत ठीक दिख रहे हैं। IT और Defense ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें वैल्यू दिख रही है। ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश समझदारी है, जिनकी ग्रोथ और कमाई को लेकर तस्वीर साफ दिख रही है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:36 PM
भट्टाचार्य ने कहा कि बीते 12-15 महीनों में मार्केट ने कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है। लेकिन, वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अभी ठीक है।

स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों Sensex और Nifty लगातार ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन, 12-15 महीने पहले से तुलना करने पर मार्केट ने कोई खास रिटर्न नहीं दिया है। Edelweiss AMC के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर त्रिदीप भटाचार्य ने यह बात कही। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट के मौकों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि कंपनियों की कमाई का अनुमान कम से कम 15-30 फीसदी बढ़ा है। इसलिए वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अपेक्षाकृत ठीक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि IT और Defense ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें वैल्यू दिख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश समझदारी है, जिनकी ग्रोथ और कमाई को लेकर तस्वीर साफ दिख रही है।

मार्केट मीडियम टर्म अपट्रेंड में

मार्केट की मौजूदा तेजी के बारे में भट्टाचार्य ने कहा कि हमें लगता है कि हम मीडियम टर्म अपट्रेंड में हैं। नियर टर्म के बारे में कुछ भी कहना अनुमान पर आधारित होगा। नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है। बैंकों और कंपनियों के बिजनेस से जुड़े कई डेटा आएंगे। इनसे लोन ग्रोथ सहित कई चीजों के बारे में पता चलेगा। कंपनियों की कमेंटी से भी यह पता चलेगा कि आगे उनके लिए किस तरह की संभावनाएं हैं। लेकिन, कमाई के मामले में कंपनियों ने जिस तरह का लचीलापन दिखाया है, वह उल्लेखनीय है।


यह भी पढ़ें : MC Explains : क्या आप Indian Oil के छोटू और मुन्ना को जानते हैं?

ये दो सेक्टर वैल्यूएशन के लिहाज से बेहतर

आईटी शेयरों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि नियर टर्म में डिमांड में कमजोरी दिख रही है। इस फाइनेंशियल ईयर में ज्यादातर समय इस सेक्टर में थोड़ी सुस्ती बनी रह सकती है। इसलिए अगर इनवेस्टर्स लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आईटी स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। खासकर वैल्यूएशन के लिहाज से ये अट्रैक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस सेक्टर को लेकर भी उनकी सोच पॉजिटिव है। इस सेक्टर में 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है, क्योंकि इस सेक्टर में डिमांड सप्लाई के मुकाबले काफी ज्यादा है। डिफेंस सेक्टर के लिए सरकार ने हाल में पॉलिसीज में बदलाव किए हैं। ज्यादातर डिफेंस इक्विपमेंट देश में ही बनाने पर सरकार का जोर है।

एक साल पहले के मुकाबले वैल्यूएशन सही लेवल पर

भट्टाचार्य ने कहा कि बीते 12-15 महीनों में मार्केट ने कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है। लेकिन, वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अभी ठीक है। लेकिन, डेली बेसिस पर मार्केट में उत्साह देखने को मिला है। लेकिन, ऐसे मार्केट में शेयरों को सेलेक्ट करना मुश्किल हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।