Triveni Power Listing: त्रिवेणी इंजीनियरिंग से अलग होकर बनी त्रिवेणी पावर के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर इसके शेयर ₹719.80 और एनएसई पर ₹720 के भाव पर लिस्ट हुए है यानी कि डिस्कवर्ड प्राइस से 33% प्रीमियम पर। बीएसई पर इसका रेफरेंस प्राइस ₹540.90 और एनएसई पर ₹544.65 निकाला गया था।
Triveni Engineering के शेयरहोल्डर्स को कितने शेयर मिले Triveni Power के
शुगर और एथेनॉल बनाने वाली त्रिवेणी इंजीनियरिंग के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 22 जुलाई 2026 थी। इस रिकॉर्ड डेट तक जिनके पास त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर थे, उन्हें हर तीन शेयर पर अलग होकर लिस्ट होने वाली त्रिवेणी पावर के 1 शेयर मिले हैं। कंपनी ने इस डीमर्जर का ऐलान मई में किया था। कंपनी ने इस डीमर्जर का ऐलान मई में किया था, जिसके तहत त्रिवेणी इंजीनियरिंग का पावर ट्रांसमिशन बिजनेस इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाला सब्सिडियरी त्रिवेणी पावर ट्रांसमिशन को देने की बात कही गई थी।
त्रिवेणी पावर के बारे में
त्रिवेणी पावर इंडस्ट्रियल गियर और गियरबॉक्सेज बनाती है तो यह मरीन गियरिंग सॉल्यूशंस भी ऑफर करती है। वित्त वर्ष 2026 में इस सेगमेंट को ₹340 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ था जोकि सालाना आधार पर 8% कम था। हालांकि इसने 35.4% का हेल्दी PBIT मार्जिन बरकरार रखा था। वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में इसका ऑर्डर बुक ₹467 करोड़ का था जबकि वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में यह ₹475 करोड़ पर था। हालांकि कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में कस्टमर एंक्वयारीज दोगुनी हो गई जोकि हेल्दी डिमांड पाइपलाइन का संकेत है।
मैनेजमेंट के मुताबिक पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई से डिलीवरी में देरी और ऑर्डर के फाइनल होने में सुस्ती आई, जिससे इसके कारोबार को शॉक लगा। वित्त वर्ष 2026 के अर्निंग्स कॉल में मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई थी कि पावर ट्रांसमिशन बिजनेस का PBIT मार्जिन करीब 35% के आसपास बना रहेगा।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।