Gainers & Losers: 12 नवंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Triveni Turbine का शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसने निवशकों की इस शेयर के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। त्रिवेणी टर्बाइन का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही जबकि BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। ऑटो, PSE, मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। एनर्जी, बैंकिंग, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। इधर रुपया बिना बदलाव के 84.39 पर बंद हुआ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 820.97 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 78,675.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 257.85 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 23,883.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Triveni Turbine | CMP: Rs 650 | आज शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसने निवशकों की इस शेयर के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। त्रिवेणी टर्बाइन का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में करीब 64 करोड़ रुपये रहा था।

Jubilant Foodworks | CMP: Rs 638.50 | आज यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फूडवर्क्स का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.8 फीसदी गिरकर 52.1 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 9% उछलकर 1,466.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


L&T Technology Services | CMP: Rs 5,270 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, प्लेटफार्म इंजीनियरिंग, डिजिटल इंटीग्रेशन, डेटा और एआई में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए सिलिकॉन वैली की इंटेलीस्विफ्ट को खरीदने के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है।

Rategain Travel Technologies | CMP: Rs 759 | आज यह शेयर 9 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने स्टॉक की डाउनग्रेड किया है।

Britannia Industries | CMP: Rs 5,038 | आज यह शेयर 7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिटानिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.4 फीसदी गिरकर 531.6 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 5.3% बढ़कर 4,667.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं EBITDA इस दौरान 10.2% गिरकर 783.4 करोड़ रुपये और मार्जिन 2.90 फीसदी फिसलकर 16.8 फीसदी पर आ गया।

NMDC | CMP: Rs 224 | आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनएमडीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.7% बढ़कर 1,195.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22.5% बढ़कर 4,918.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं EBITDA इस दौरान 16.4% बढ़कर 1,385.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन 1.50 फीसदी गिरकर 28.2 फीसदी पर आ गया। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने हर शेयर 2 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

HG Infra Engineering | CMP: Rs 1,216.50 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एजी इंफ्रा इंजीनियरिंग का प्रॉफिट सालाना आधार पर 16 फीसदी गिरकर 80.7 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 5.5% फिसलकर 902.4 करोड़ रुपये पर आ गया।

Hyundai Motor India | CMP: Rs 1,820 | शेयर आज हल्की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी का कंसो मुनाफा 1,628 करोड़ रुपये से घटकर 1,375 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 18,660 करोड़ रुपये से घटकर 17,260 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 2,441 करोड़ रुपये से घटकर 2,205 करोड़ रुपये आई है जबकि EBITDA मार्जिन 13.1% से घटकर 12.8% पर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।