Get App

ट्रंप के टैरिफ का बम बाजार में आज दिखा सकता है असर, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए रणनीति

आज का सबसे बड़ा संकेत सिलेबस से बाहर से आया है। US ने 1 दिन पहले ही डबल टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। आज एक्सपायरी से पहले का D-1 दिन भी है। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। बैंक निफ्टी बड़े मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी बड़े मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 8:59 AM
ट्रंप के टैरिफ का बम बाजार में आज दिखा सकता है असर, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए रणनीति
निफ्टी बैंक बेहद कमजोर है। निफ्टी बैंक 10, 20 और 50 DEMA के नीचे ट्रेड कर रहा है। आखिरी बड़ा सपोर्ट 54,900-55,000 (100 DEMA) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार को एक छोटी सी उम्मीद थी कि डबल टैरिफ नहीं लगेगा, लेकिन आज के नोटिफिकेशन से वो उम्मीद भी टूट गई। कल से भारत पर 50% टैरिफ लगेगा। अब कम से कम ये तलवार लटकी नहीं रहेगी। हमारी इकोनॉमी मजबूत है लेकिन असर तो पड़ेगा। आज देखते हैं बाजार इसको कैसे लेगा। बाजार का ज्यादा ध्यान GST कटौती की टाइमिंग पर है। 3-4 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक काफी अहम है। अगर GST कटौती सितंबर से ही लागू हुई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी अभी एक रेंज में फंसा हुआ है। निफ्टी की बेसिक रेंज है 24,850-25,050 पर है । शायद अब कुछ दिन बाजार एक रेंज में volatile रहेगा।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत सिलेबस से बाहर से आया है। US ने 1 दिन पहले ही डबल टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। आज एक्सपायरी से पहले का D-1 दिन भी है। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। बैंक निफ्टी बड़े मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी बड़े मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये देखना होगा कि ट्रंप के बयानों पर IT कैसे रिएक्ट करता है। अब तक IT सर्विस पर टैरिफ का डर नहीं था। आगे जाकर क्या भारतीय IT कंपनियों को भी टार्गेट किया जाएगा?डॉनल्ड ट्रंप क्या करेंगे, ये कोई नहीं कह सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें