अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बिज़नेस करने वाले किसी भी देश पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिसका मकसद देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर तेहरान की हिंसक कार्रवाई के चलते उस पर दबाव बढ़ाना है। ईरान में राजनैतिक अशांति के दौरान कथित तौर पर लगभग 600 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में ईरानी सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने उसके साथ कारोबार करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इस कदम को "अंतिम और निर्णायक" बताया है।
