Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: ईरान के साथ व्यापार करने वालों देशों पर अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसके क्रूड की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसका भाव 64 डॉलर के पार निकलकर दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर सोना और चांदी दोनों नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : रिटेल महंगाई में तेजी दिखी है। दिसंबर में CPI महंगाई दर 0.71% से बढ़कर 1.33% पर पहुंच गई है। कोर महंगाई के साथ सब्जियों और दालों की महंगाई भी बढ़ी है

Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज से फिर शुरू हो रही अमेरिका से ट्रेड डील की बातचीत सबसे बड़ा ट्रिगर है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल रही है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में भी तेजी है। जापान का निक्केई 3% से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। वहीं US इंडेक्सों में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी थी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ईरान के साथ कारोबार करने पर 25% टैरिफ, नए शिखर पर सोना और चांदी


ईरान के साथ व्यापार करने वालों देशों पर अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसके क्रूड की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसका भाव 64 डॉलर के पार निकलकर दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर सोना और चांदी दोनों नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सोना 4600 डॉलर के पार निकल गया है।

Q3 में फीके रहे TCS के नतीजे

तीसरी तिमाही में TCS के नतीजे फीके रहे हैं। CONSTANT CURRENCY रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान के आसपास 0.8% रही है। जैफरीज के मुताबिक भारत को छोड़कर दुनिया में रेवेन्यू ग्रोथ 0.6% से घटकर 0.3% रही। EMPLOYEE COST 130 BPS घटने के बावजूद मार्जिन में कोई बढ़त नहीं दिखी है। पिछले साल के मुकाबले डिविडेंड भी 25% घटा है।

HCLTECH के शानदार Q3 नतीजे

TCS के फीके नतीजों के मुकाबले HCLTECH ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। तीसरी तिमाही में CONSTANT CURRENCY आय तिमाही दर तिमाही 4.1% बढ़ी है। मार्जिन में भी उम्मीद से ज्यादा करीब डेढ़ परसेंट का उछाल आया है।

दिसंबर में रिटेल महंगाई 1.33%

रिटेल महंगाई में तेजी दिखी है। दिसंबर में CPI महंगाई दर 0.71% से बढ़कर 1.33% पर पहुंच गई है। कोर महंगाई के साथ सब्जियों और दालों की महंगाई भी बढ़ी है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को S&P 500 और Dow ने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई दर्ज किया। टेक्नोलॉजी कंपनियों और रिटेलर वॉलमार्ट के शेयरों में तेज़ी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 86.13 अंक, या 0.17% बढ़कर 49,590.20 पर पहुंच गया, S&P 500 10.99 अंक, या 0.16% बढ़कर 6,977.27 पर पहुंच गया, और नैस्डैक कम्पोजिट 62.56 अंक, या 0.26% बढ़कर 23,733.90 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 58.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.35 फीसदी की बढ़त के साथ 53,742.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी चढ़कर 30,726.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 26,949.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 4,170.38 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

12 जनवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगातार छठे सेशन में बिकवाली जारी रखी, और करीब 3,638 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) नेट खरीदार बने रहे, और उन्होंने 5,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे।

 

 

Market Expert Outlook : निवेशकों को इस बाजार में बहुत सतर्क रहने की जरूरत, लंबी अवधि के लिए हॉस्पिटल शेयर बेहतर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।