Market Expert Outlook : निवेशकों को इस बाजार में बहुत सतर्क रहने की जरूरत, लंबी अवधि के लिए हॉस्पिटल शेयर बेहतर

Market Expert Outlook : अजय श्रीवास्तव की निवेशकों को सलाह है कि अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लें। बाजार में सीधा निवेश कम से कम करें। पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइ करें, इंटरनेशनल फंडों में निवेश करें। मेटल्स में निवेश करें। इक्विटी में निवेश करें और डेट के लिए इस बात को ध्यान में रखें कि इंडिया का डेट रेट बढ़ने वाला है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
Market Expert Outlook : अजय श्रीवास्तव का कहना है कि लंबी अवधि के लिए हॉस्पिटल शेयर बेहतर नजर आ रहे है। लेकिन निवेश करने के पहले इनका PE जरूर देखें। महंगे PE वाले शेयरों में रिटर्न की उम्मीद कम है

Market Expert Outlook : 2025 भारत के बाजार के लिए खराब रहा था। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद साल 2026 को अब और खराब दिख रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए डाइमेंशन कॉर्पोरेट फाइनेंस (Dimensions Corporate Finance) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अखबारों की खबरों और बाजार की सच्चाई अलग-अलग होती है। आज की तारीख में भारत की और खास कर रुपए की जो तुलनात्मक स्थिति है उसको देखते हुए विदेशी निवेशकों के लिए हमारे बाजारों में बहुत जोखिम नजर आ रहा है। भारतीय निवेशकों के लिए भी स्थितियां अच्छी नहीं है।

निवेशकों को इस बाजार में बहुत सतर्क रहने की जरूरत

दूसरी बात ये है कि भारत का मैन्यूफैक्चरिंग बेस लगातार संकुचित होता जा रहा है। अगर आपका मैन्यूफैक्चरिंग बेस नहीं बढ़ेगा तो रोजगार में बढ़त नहीं होगी। ऐसे में अगर आपको 80 फीसदी लोगों को सब्सिडी देनी होगी तो इकोनॉमी का बेस तो कमजोर ही होगा। इससे इंडियन इक्विटी की तरफ लोगों का रुझान कम होता जा रहा है। लोगों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है। निवेशकों को इस बाजार में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।


बाजार में सीधा निवेश कम से कम करें

अजय श्रीवास्तव की निवेशकों को सलाह है कि अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लें। बाजार में सीधा निवेश कम से कम करें। पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइ करें, इंटरनेशनल फंडों में निवेश करें। मेटल्स में निवेश करें। इक्विटी में निवेश करें और डेट के लिए इस बात को ध्यान में रखें कि इंडिया का डेट रेट बढ़ने वाला है। इस साल आरबीआई ने जो अर्टिफिशियली डेट कम किया है, ये नहीं चलने वाला है। इन सबको ध्यान में रखते हुए आप थोड़ा सा पैसा कैश में रखिए। बाकी निवेश करते के लिए वन थर्ड का मंत्र अपनाइए। इसका मतलब ये है कि वन थर्ड इंडियन इक्विटी में, वन थर्ड ग्लोबल इक्विटी में और वन थर्ड मेटल में निवेश करिए।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के पॉजिटिव बयान से बाजार में शानदार रिकवरी, PAX SILICA समूह में भारत भी होगा शामिल

लंबी अवधि के लिए हॉस्पिटल शेयर बेहतर

अजय श्रीवास्तव का कहना है कि लंबी अवधि के लिए हॉस्पिटल शेयर बेहतर नजर आ रहे है। लेकिन निवेश करने के पहले इनका PE जरूर देखें। महंगे PE (प्राइस-टू-अर्निंग) वाले शेयरों में रिटर्न की उम्मीद कम है। पेंट शेयरों में कंपिटीशन का स्तर काफी बढ़ा है। इस सेक्टर में निवेश की सलाह नहीं है। अजय श्रीवास्तव गोल्ड लोन फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, टेलीकॉम, पीई फंड निवेश वाले छोटे बैंक शेयरों पर बुलिश हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।