चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

TVS Motor के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 2360 के स्ट्राइक वाली कॉल 78 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 110 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 11:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DEE Developers पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 234 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC बैंक दम पर निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। निफ्टी डेढ़ सौ तो बैंक निफ्टी में 900 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। सेंसेक्स भी 80000 के पार निकला। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने टीवीएस मोटर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डॉ लाल पैथ लैब्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए हैवेल्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने डीईई डेवलपर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः TVS Motor

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने TVS Motor स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 2360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 78 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Dr Lal PathLabs


    Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Dr Lal PathLabs पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dr Lal PathLabs में 2853 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2930 से 2965 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2810 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Havells

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Havells पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Havells में 1848 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1880 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1827 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः DEE Developers

    मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से DEE Developers का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि DEE Developers के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 234 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 450 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।