Get App

TVS Share Price: वियतनाम में एंट्री के ऐलान पर शेयर बने रॉकेट, उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर

TVS Share Price: वियतनाम में एंट्री टीवीएस के शेयरहोल्डर्स के लिए बहुत शुभ रही। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी इंट्रा-डे में ढाई फीसदी से अधिक उछल गए। इस स्पीड से आज यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों को दो हफ्ते में दूसरी बार वैश्विक विस्तार से सपोर्ट मिला। इस बार यह वियतनाम में एंट्री करने जा रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 4:25 PM
TVS Share Price: वियतनाम में एंट्री के ऐलान पर शेयर बने रॉकेट, उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर
TVS का वैश्विक कारोबार कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 80 से अधिक देशों में इसकी मौजूदगी है।

TVS Share Price: वियतनाम में एंट्री टीवीएस के शेयरहोल्डर्स के लिए बहुत शुभ रही। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी इंट्रा-डे में ढाई फीसदी से अधिक उछल गए। इस स्पीड से आज यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों को दो हफ्ते में दूसरी बार वैश्विक विस्तार से सपोर्ट मिला। इस बार यह वियतनाम में एंट्री करने जा रही है। इसने शेयरों को लेकर रुझान पॉजिटिव किया और इंट्रा-डे में यह 2.63 फीसदी उछलकर 1784 रुपये पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन थोड़ी सी है।

आज बीएसई पर यह 2.20 फीसदी की तेजी के साथ 1776.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। 20 जनवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 968 रुपये पर आ गया था यानी कि 10 महीने में 84 फीसदी से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है।

शानदार तिमाही पर Mamaearth में 10% का उछाल, ब्रोकजरेज ने दी इस टारगेट पर निवेश की सलाह

वियनताम में ये पांच बाइक्स बेचने की योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें