भारतीय शेयर बाजार ने दो हफ्ते की बढ़त के सिलसिले को तोड़ दिया। शेयर बाजार में 27 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते की मजबूत शुरुआत के बाद एफआईआई द्वारा जारी बिकवाली के बीच बाजार में सेकंड हाफ में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसने बेहतर तिमाही नतीजों को भी अनदेखा कर दिया। दूसरी तरफ निवेशक 1 फरवरी को ब्याज दर पर यूएस एफओएमसी की बैठक और और भारतीय यूनियन बजट (Indian Union Budget) से पहले घबराए हुए नजर आये। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,290.87 अंक या 2.12 प्रतिशत गिरकर 59,330.9 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 423.3 अंक या 2.34 प्रतिशत गिरकर 17,604.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले महीने के लिए, सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 2.4 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई।
