Technical View: निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद, अपसाइड के लिए 17,550 का लेवल होगा अहम

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज 50 ईएमए (42,280 के स्तर) से नीचे टिका हुआ है। आरएसआई भी बेयरिश क्रॉसओवर में है और फिस रहा है। इंडेक्स में शॉर्ट टर्म में बिकवाली का दबाव रह सकता है। इसमें 40,000 पर सपोर्ट और ऊपर 40,800 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 28, 2023 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि आने वाले सत्र में निफ्टी के 17,000-18,000 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है

निफ्टी में 27 जनवरी को दूसरे सत्र में गिरावट बढ़ी। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद इंडेक्स तेज गिरावट के साथ तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। निवेशक यूनियन बजट 2023 और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सतर्क नजर आये। इंडेक्स 17,877 पर खुला और गिर कर दिन के निचले स्तर 17,494 तक फिसल गया। इसने आखिरी घंटों के ट्रेड में गिरावट को कम किया। अंत में 288 अंक या 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,604 पर बंद हुआ। ये लेवल 21 अक्टूबर, 2022 के बाद इसकी सबसे खराब क्लोजिंग है। निफ्टी ने 17,800 के महत्वपूर्ण सपोर्ट को तोड़ दिया। इंडेक्स ने डेली और वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। हफ्ते के अंत में यह 2.35 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

30 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा "यदि इंडेक्स 17,650 से ऊपर कारोबार करता है तो एक मामूली पुलबैक रैली संभव है। दूसरी तरफ, 17,550 के लेवल टूटने के बाद ही बिकवाली का दबाव तेजी होने की आशंका है। इसके नीचे इंडेक्स 17,400 तक फिसल सकता है।"


इसे बाद करेक्शन बढ़ने पर इंडेक्स को 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) या 17,300 तक गिरा सकता है।

आने वाले सत्र में निफ्टी के 17,000-18,000 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

बाजार में हाहाकार, लेकिन 1 से डेढ़ साल के नजरिये इन स्टॉक्स में निवेश से होगी तगड़ी कमाई- दिलीप भट्ट

30 जनवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बाजार में आये करेक्शन के लिए काफी हद तक बैंकों को जिम्मेदार ठहराया गया है। बैंक निफ्टी 41,382 पर खुला और दिन के निचले स्तर 40,149 पर सरक गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि आगे की गिरावट बढ़ने के लिए 40,000 का लेवल एक महत्वपूर्ण स्तर के रूप में काम करेगा।

इंडेक्स ने डेली और वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। इंडेक्स 3.13 प्रतिशत या 1,302 अंक गिरकर 40,345 तक पहुंच गया। हफ्ते के लिए इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "इंडेक्स महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज 50 ईएमए (42,280) से नीचे बना हुआ है। आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) बियरिश क्रॉसओवर में है और गिर रहा है।"

शॉर्ट टर्म में इंडेक्स में बिकवाली का दबाव रह सकता है। एक्सपर्ट ने कहा कि इसमें 40,000 पर सपोर्ट दिखाई दे रहा है। जबकि ऊपर की तरफ 40,800 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।