Get App

Dixon Tech के शेयर में UBS को दिख रही 26% उछाल की गुंजाइश, रेटिंग बढ़ाई; दिया हाइएस्ट टारगेट प्राइस

Dixon Technologies Share: UBS का मानना है कि डिक्सन टेक स्ट्रक्चरल ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि डिक्सन टेक का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2028 तक 11 अरब डॉलर पर होगा। शेयर पर नजर रखने वाले 38 एनालिस्ट्स में से 27 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 5:28 PM
Dixon Tech के शेयर में UBS को दिख रही 26% उछाल की गुंजाइश, रेटिंग बढ़ाई; दिया हाइएस्ट टारगेट प्राइस
Dixon Tech का मार्केट कैप 1.1 लाख करोड़ रुपये है।

Dixon Tech Stock Price: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलोजिज (इंडिया) के शेयर में ब्रोकरेज UBS को काफी गुंजाइश दिख रही है। UBS ने शेयर के लिए रेटिंग और टारगेट प्राइस दोनों को अपग्रेड कर दिया है। रेटिंग को बढ़ाकर 'बाय' कर दिया गया है, जबकि टारगेट अब 23000 रुपये प्रति शेयर है। यह डिक्सन टेक के शेयर के लिए हाइएस्ट प्राइस टारगेट है और BSE पर 25 सितंबर को बंद भाव से 26 प्रतिशत ज्यादा है।

UBS का मानना है कि डिक्सन टेक स्ट्रक्चरल ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल, एनक्लोजर और बैटरी जैसे नॉन-सेमीकंडक्टर स्मार्टफोन कंपोनेंट्स में बैकवर्ड इंटीग्रेशन के जरिए ग्रोथ के अगले चरण में एंट्री कर रही है। UBS का कहना है कि इस कदम से वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी के EBITDA मार्जिन में 110 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हो सकता है।

वित्त वर्ष 2028 तक 11 अरब डॉलर होगा रेवेन्यू

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि डिक्सन टेक का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2028 तक 11 अरब डॉलर पर होगा। यह कंपनी के वित्त वर्ष 2025 के रेवेन्यू एस्टिमेट का 2.5 गुना है। UBS ने वित्त वर्ष 2028 के बाद मजबूत ग्रोथ की संभावना भी जताई है। इसमें कंपोनेंट में विस्तार, एक्सपोर्ट, नेटवर्किंग और सर्वर जैसे नए वर्टिकल और संभावित इनऑर्गेनिक अवसर (जैसे कि ए​क्वीजीशन) शामिल हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि विस्तार से रिटर्न कम नहीं होगा क्योंकि मार्जिन में बढ़ोतरी, एसेट से कम टर्नओवर की भरपाई कर देगी। प्रमुख जोखिमों में कंपोनेंट बिजनेस में देरी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें