UBS Report on IT Sector: FY25 के मुकाबले FY26 होगा बेहतर, जानें किन शेयरों पर दी Buy रेटिंग

यूबीएस ने Q4 में आईटी कंपनियों में 5-7% अर्निंग में कटौती का अनुमान जताया है। लेकिन यूबीएस का मानना है कि इस सेक्टर के लिए FY25 के मुकाबले FY26 बेहतर होगा।

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
UBS ने FY25 के लिए इंफोसिस के लिए CC ग्रोथ अनुमान 5 फीसदी पर रखा है जबकि FY26 के लिए CC ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 5.5 फीसदी पर किया है।

बाजार का फोकस इन दिनों IT सेक्टर पर है। आईटी इंडेक्स आज 1.5 फीसदी चढ़ा है। जबकि 2 दिनों में इंडेक्स ने 3 फीसदी की तेजी दिखाई है। नतीजों से पहले IT सेक्टर पर UBS ने रिपोर्ट निकाली है। हालांकि इस रिपोर्ट में फोकस वैल्युएशन पर है। यूबीएस ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि 3 महीने में IT शेयर 15-20% टूटे है जबकि P/E 12-21% घटा है। नतीजों में कमजोरी के डर से शेयर टूटे है। IT कंपनियों के मुताबिक दुनिया में अनिश्चितता बढ़ी है। अनिश्चितता बढ़ने का ग्राहकों के खर्च पर मामूली असर संभव है।

यूबीएस ने Q4 में आईटी कंपनियों में 5-7% अर्निंग में कटौती का अनुमान जताया है। लेकिन यूबीएस का मानना है कि इस सेक्टर के लिए FY25 के मुकाबले FY26 बेहतर होगा। छोटी अवधि में सेक्टर कंपनियों के PE में 5-10% का उछाल संभव है।

UBS ने FY25 के लिए इंफोसिस के लिए CC ग्रोथ अनुमान 5 फीसदी पर रखा है जबकि FY26 के लिए CC ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 5.5 फीसदी पर किया है। इसी तरह FY25 के लिए HCL टेक का CC ग्रोथ अनुमान 4.4 फीसदी पर रखा है जिसे FY26 के लिए बढ़ाकर 5.4 फीसदी पर किया है। वहीं टेक महिंद्रा के लिए FY25 में CC ग्रोथ अनुमान 0.2 फीसदी पर रखा है जिसे FY 26 में बढ़ाकर 2.2 फीसदी पर किया है।


यूबीएस ने कहा कि 5 साल के औसत से निफ्टी IT 5% डिस्काउंट पर है। TCS 1.1 स्टैंडर्ड डेविएशन पर है जो कि 5 साल के औसत से नीचे है। इंफोसिस 0.6 स्टैंडर्ड डेविएशन परहै जो कि 5 साल के औसत से नीचे है। IT कंपनियों में आगे गिरावट से ज्यादा बढ़त संभव है।

यूबीएस ने टीसीएस, इंफोसिस , एचसीएल टेक और विप्रो पर खरीदारी की राय दी है। यूबीएस ने टीसीएस के लिए 4250 रुपये का टारगेट दिया है जबकि इंफोसिस के लिए 210 रुपये प्रति शेयर , HCL टेक में 2030 रुपये प्रति शेयर और विप्रो के लिए 315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं टेक महिंद्रा में SELL की कॉल दी है और 1470 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

छोटे-मझोले शेयरों की 6 दिनों से चल रही तेजी थमी, स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स 2% तक टूटे

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।