ब्रोकरेज फर्म UBS ने फार्मा शेयरों पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार फार्मा सेक्टर के कोर मार्जिन का अनुमान ज्यादा लगा रहा है। अरविंदो का वैल्युएशन महंगा है। इस कम ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 में होने वाला फायदा ल्यूपिन के भाव में शामिल है। भारत और अमेरिका में ग्रोथ की सुस्ती पर बाजार का कम ध्यान है। फार्मा कंपनियों के मुनाफे में भारत और अमेरिका का 70 फीसदी योगदान होता है। ग्रोथ के लिए नए निवेश के लिए बैलेंसशीट मजबूत है। सेक्टर के ग्रोथ के सामान्य होने में समय लगेगा।
