UltraTech Cement Block Deal: एक झटके में बिक गए 25 लाख शेयर, कीमत 1% टूटी

UltraTech Cement Block Deal: जून 2026 तिमाही के आखिर तक अल्ट्राटेक सीमेंट में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 59.33 प्रतिशत थी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 40.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अल्ट्राटेक सीमेंट का जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऐसे कयास हैं कि UltraTech Cement में प्रमोटर 'पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन' ने शेयर बेचे हैं।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में एक ब्लॉक डील के जरिए 25 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई है। इस डील में किसने शेयर खरीदे और किसने बेचे, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एक दिन पहले CNBC-TV18 ने खबर दी थी कि प्रमोटर 'पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन' ब्लॉक डील के जरिए अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.6 प्रतिशत इक्विटी या 17 लाख शेयर बेचने की तैयारी में है। फ्लोर प्राइस 11,581 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

अगर इस फ्लोर प्राइस के साथ जाएं तो लेन-देन की कुल वैल्यू 2,895 करोड़ रुपये बैठती है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि शेयरों की आगे बिक्री पर 60 दिनों का 'लॉक-अप' (शेयर बेचने पर रोक) लागू होगा।

जून 2026 तिमाही के आखिर तक अल्ट्राटेक सीमेंट में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 59.33 प्रतिशत थी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 40.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। प्रमोटर ग्रुप 'पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन' की कंपनी में 1.5% हिस्सेदारी थी।


UltraTech Cement का शेयर 6 महीनों में 9 प्रतिशत कमजोर

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 13 अगस्त को गिरावट है। BSE पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 11575 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 0.73 प्रतिशत गिरावट के साथ 11750 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 9 प्रतिशत नीचे आया है। हाल ही में कंपनी ने सोलारिस होराइजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन एंड शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। अल्ट्राटेक सीमेंट, सोलारिस होराइजन एनर्जी के 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर खरीद रही है।

Q1 में 17 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा

अल्ट्राटेक सीमेंट का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 2599.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2225.90 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 24648.20 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 21275.45 करोड़ रुपये था। कुल खर्च बढ़कर 21286.19 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 18405.19 करोड़ रुपये के थे। जून 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.7 प्रतिशत बढ़कर 5,016 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन घटकर 20.4 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।