अल्ट्राटेक खरीदेगी इंडिया सीमेंट्स की 23% हिस्सेदारी, ₹1900 करोड़ हो सकती है डील की वैल्यू

India Cements Block Deal: अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज 27 जून को कहा कि उसके बोर्ड ने इंडिया सीमेंट्स में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स ने कहा कि वह 267 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ शेयर खरीदेगी। इस तरह डील की कुल वैल्यू करीब 1,900 करोड़ रुपये होगी

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India Cements Block Deal: इंडिया सीमेंट्स की 20% हिस्सेदारी एक ब्लॉक डील के जरिए बेची गई

India Cements-UltraTech Deal: अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज 27 जून को कहा कि उसके बोर्ड ने इंडिया सीमेंट्स में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स ने कहा कि वह 267 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ शेयर खरीदेगी। इस तरह डील की कुल वैल्यू करीब 1,900 करोड़ रुपये होगी। इस बीच स्टॉक मार्केट में आज एक ब्लॉक डील के जरिए इंडिया सीमेंट्स की 20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेची गई। इस ब्लॉक डील के बाद इंडिया सीमेंट्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी उछल गए। कंपनी के शेयरों में एक दिन पहले यानी बुधवार 26 जून को भी 14 फीसदी का उछाल आया था।

प्रमोटर ग्रुप के पास इंडिया सीमेंट्स में 28.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि जाने-माने निवेशक राधाकिशन दमानी और उनके सहयोगियों के पास सीमेंट कंपनी में 20.78 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अल्ट्राटेक ने कहा कि अधिग्रहण पूरा होने की सांकेतिक समय अवधि एक महीने है। कंपनी ने कहा कि अधिग्रहण कैश में किया जा रहा है।

अल्ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है जिसकी कुल उत्पादन क्षमता 152.7 MTPA है। इस साल की शुरुआत में इसने ₹7,600 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर केसोराम के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया था।


मौजूदा बाजार भाव पर, इंडिया सीमेंट्स वित्त वर्ष 2025 के एंटरप्राइज वैल्यू टू EBITDA के 17 गुना के मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2026 एंटरप्राइज वैल्यू टू EBITDA पर यह 13.69 गुना पर कारोबार कर रहा है। इसके मुकाबले, अल्ट्राटेक वित्त वर्ष 2025 के EV/EBITDA पर 20.8 गुना पर कारोबार कर रहा है और वित्त वर्ष 2026 के लिए यह 17.15 गुना पर कारोबार कर रहा है।

इंडिया सीमेंट्स की साउथ इंडिया में मजबूत उपस्थित है। इसकी कुल इंस्टॉल्ड क्षमता फिलहाल 15.5 मीट्रिक टन है। सीमेंट के अलावा, कंपनी शिपिंग बिजनेस में भी लगी हुई है। कंपनी ने पहले ही 1.1 MTPA की इंस्टॉल्ड क्षमता वाली परली स्थित अपनी ग्राइंडिंग यूनिट को 315 करोड़ रुपये में अल्ट्राटेक को बेचने की मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें- HAL Shares: निवेशकों को मिलेगा ₹13 रुपये का तगड़ा डिविडेंड, शेयरों में इतनी तेजी का दिख रहा दम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।