Get App

UltraTech Cement Q1 Results: मुनाफा 17% बढ़ा, रेवेन्यू रहा 16% ज्यादा; शेयर उछला

UltraTech Cement Q1 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 21286.19 करोड़ रुपये के रहे। जून 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 59.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:57 PM
UltraTech Cement Q1 Results: मुनाफा 17% बढ़ा, रेवेन्यू रहा 16% ज्यादा; शेयर उछला
जून तिमाही में UltraTech Cement का ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 24648.20 करोड़ रुपये हो गया।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 2599.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2225.90 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 24648.20 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 21275.45 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 21286.19 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 18405.19 करोड़ रुपये के थे। जून 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 59.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

UltraTech Cement का मार्केट कैप 3.51 लाख करोड़ रुपये

20 जुलाई को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी है। दिन में BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत चढ़कर 12000 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 11897.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 13,104 रुपये है। एडजस्टेड लो 10,329 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें