अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech India) के बोर्ड ने इंडिया सीमेंट्स (India Cement) में अतिरिक्त 32.72 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस लेन-देन का अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिया सीमेंट्स के शेयर की कीमतों पर मामूली असर पड़ेगा। हालांकि उनका मानना है कि यह डील सीमेंट सेक्टर में एक अहम सौदा है। एक्सिस सिक्योरिटीज के उत्तम कुमार श्रीमल ने कहा, "390 रुपये का ऑफर प्राइस मौजूदा बाजार मूल्य से 4 फीसदी अधिक है, इसलिए सोमवार को इंडिया सीमेंट्स के शेयर में कोई खास हलचल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि हाल ही में इसमें तेजी आई है।"
