UltraTech Q4 Results: सारे अनुमान छूटे पीछे, 35% बढ़ा मुनाफा, अब शेयरहोल्डर्स को मिलेगा धांसू डिविडेंड

UltraTech Cement Share Price: बेहतर नतीजे की उम्मीद में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने निराश भी नहीं किया और जब इसने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 के नतीजे पेश किया तो इसने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। बिल्डिंग मैटेरियल्स की मजबूत मांग और ऑपरेटिंग कॉस्ट में गिरावट के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 35 फीसदी बढ़ गया

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 3:53 PM
उत्तर भारत में कड़क सर्दियों और दक्षिण भारत में त्योहार के चलते सीमेंट सेक्टर के लिए मार्च तिमाही की शुरुआत सुस्त रही। पूर्वी हिस्से में राजकोषीय चुनौतियां रहीं। हालांकि फिर तिमाही के आखिरी तक आते-आते अच्छी रिकवरी दिखी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    UltraTech Cement Share Price: बेहतर नतीजे की उम्मीद में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने निराश भी नहीं किया और जब इसने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 के नतीजे पेश किया तो इसने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। बिल्डिंग मैटेरियल्स की मजबूत मांग और ऑपरेटिंग कॉस्ट में गिरावट के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 35 फीसदी बढ़ गया। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 70 रुपये के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। शेयरों की बात करें तो आज BSE पर यह 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 9984.90 रुपये पर बंद हुआ है।

    इंट्रा-डे में यह 3.19 फीसदी उछलकर 10,009.85 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले साल 2 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 7,436.75 और 29 दिसंबर 2023 को एक साल के हाई 10,522.65 रुपये पर था।

    UltraTech Cement के मार्च नतीजे की खास बातें


    मार्च तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी उछलकर 2258.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मनीकंट्रोल के पोल में 12 ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया था कि इसका मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 1,976.58 करोड़ रुपये रह सकता है। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो मार्च 2024 तिमाही में सालाना आधार पर यह 9.4 फीसदी उछलकर 20,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 21 फीसदी और मुनाफे में 27.3 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के कंसालिडेटेड EBITDA की बात करें तो सालाना आधार पर यह 3,444 करोड़ रुपये से उछलकर 4,250 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    धीमी शुरुआत के बावजूद अच्छे नतीजे

    उत्तर भारत में कड़क सर्दियों और दक्षिण भारत में त्योहार के चलते सीमेंट सेक्टर के लिए मार्च तिमाही की शुरुआत सुस्त रही। पूर्वी हिस्से में राजकोषीय चुनौतियां रहीं। हालांकि फिर तिमाही के आखिरी तक आते-आते अच्छी रिकवरी दिखी। प्राइस हाइक को वापस लेने और कमजोर मांग के चलते सीमेंट की कीमतों पर दबाव दिखा। हालांकि सरकार ने इंफ्रा पर खर्च बढ़ाया और सस्ते घरों से जुड़े प्रोजेक्ट्स बढ़े तो सीमेंट सेक्टर को सपोर्ट मिला।

    Yen lowest level of 25 Years: जापान की करेंसी येन 25 साल के निचले स्तर पर, इन वजहों से आई कमजोरी

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।