Umiya Mobile IPO Listings: ₹66 का शेयर ₹69 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को 4.55% का मिला मुनाफा

Umiya Mobile IPO Listings: उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयर सोमवार 4 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 4.55% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर 69 रुपये के भाव पर खुले,जबकि इसका आईपीओ प्राइस 66 रुपये था। इस तरह लिस्टिंग पर इसके निवेशकों को करीब 4.55 फीसदी का मुनाफा मिला

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 10:28 AM
Umiya Mobile IPO Listings: यह इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 28 जुलाई से 31 जुलाई तक बोली के लिए खुला था

Umiya Mobile IPO Listings: उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयर सोमवार 4 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 4.55% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर 69 रुपये के भाव पर खुले,जबकि इसका आईपीओ प्राइस 66 रुपये था। इस तरह लिस्टिंग पर इसके निवेशकों को करीब 4.55 फीसदी का मुनाफा मिला।

उमिया मोबाइल का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 28 जुलाई से 31 जुलाई तक बोली के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों को 2.57 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी ने कुल 35.80 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके मुकाबले में इसे निवेशकों से 91.94 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। रिटेल निवेशकों की ओर से इसे 2.61 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की ओर से 2.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था जिसमें 37.70 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं था। आईपीओ का लॉट साइज 2,000 शेयरों का था, यानी रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2,64,000 रुपये के निवेश की आवश्यकता थी।


आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) और 10% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित था। इसके अलावा, 69,767 शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए गए थे, जिन्हें 22 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गई थी।

कंपनी के बारे में

उमिया मोबाइल ने साल 2012 में कारोबार शुरू किया था। इसका मुख्यालय गुजरात के राजकोट में है। यह एक रिटेल कंपनी है जो मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में एक्टिव है। कंपनी एपल, सैमसंग, रियलमी और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ सोनी, एलजी, पैनासोनिक और गोदरेज जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और कूलर भी बेचती है।

यह भी पढ़ें- Repono IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, रेपोनो के ₹96 के शेयरों की मार्केट में एंट्री ने दिया झटका

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।